पंजाब में पराली जलाना 50 प्रतिशत कम हुआ, हरदीप पुरी को जानकारी नहीं, शिवराज चौहान से पूछें : कंग

by | Oct 29, 2024 | National

Oct 29, 2024 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी पर पलटवार करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि केंद्रीय मंत्री तथ्यों से अनजान हैं। वह बेबुनियाद बयान दे रहे हैं। पार्टी ने कहा कि हरदीप पुरी को अपने सहयोगी मंत्री शिवराज सिंह चौहान से पंजाब में पराली जलाने के मामलों के बारे में पूछें, फिर बयान दें।

आप सांसद मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि शायद हरदीप पुरी को ताजा आंकड़ों की जानकारी नहीं है। पंजाब में पराली जलाना 50% कम हो गया है। कुछ दिन पहले खुद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ही कहा था कि इस बार पंजाब में पराली जलाने के मामलों में 45 प्रतिशत की कमी आई है, जबकि असल में यह 50 प्रतिशत से भी ज्यादा है।

कंग ने कहा कि पंजाब के किसान भी अब पराली नहीं जलाना चाहतें। मान सरकार ने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए पिछले ढाई साल से अथक प्रयास किया है। अब उनकी मेहनत रंग ला रही है। इसलिए केन्द्रीय मंत्री का ऐसे बेबुनियाद बयान देना सही नहीं है।

कंग ने कहा कि चूंकि पंजाब में भाजपा की ध्रुवीकरण की राजनीति फेल हो गई है, इसलिए अचानक उनके लिए पंजाब की कानून व्यवस्था एक समस्या बन गई है। कंग ने कहा कि ड्रग्स गुजरात से आता है। हरियाणा में गैंगस्टरवाद बढ़ रहा है और यूपी में भी कानून व्यवस्था खराब है और दलितों पर बहुत अत्याचार हो रहे हैं। तीनों राज्यों में भाजपा की सरकार है। भाजपा नेताओं को इन राज्यों पर भी बोलना चाहिए।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
कुलचा खाने पहुंचे युवकों पर हमला, सरेआम फायरिंग के बाद एक का अपहरण

कुलचा खाने पहुंचे युवकों पर हमला, सरेआम फायरिंग के बाद एक का अपहरण

पंजाब के लुधियाना में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर-32 में पुरानी रंजिश के चलते हथियारबंद बदमाशों ने तीन युवकों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने सरेआम दो हवाई फायर किए और एक युवक का कथित तौर पर अपहरण कर इनोवा कार में फरार हो गए।...

29-30 जून हीटवेव का कहर, 1 जुलाई से तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

29-30 जून हीटवेव का कहर, 1 जुलाई से तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम तेजी से करवट लेने जा रहा है। फिलहाल लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन राहत की खबर यह है कि 1 जुलाई से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने की संभावना है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब सहित कई राज्यों के लिए येलो...

आज का राशिफल 29 जून 2026, सोमवार: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

आज का राशिफल 29 जून 2026, सोमवार: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

आज सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आई है, जबकि कुछ राशियों को निर्णय लेते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल। ♈ मेष...

पंजाब में सनातन धर्म के लिए सबसे ज्यादा काम भगवंत मान सरकार ने किया, लव-कुश मंदिर बनाने का ऐलान

पंजाब में सनातन धर्म के लिए सबसे ज्यादा काम भगवंत मान सरकार ने किया, लव-कुश मंदिर बनाने का ऐलान

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरदासपुर में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' भजन संध्या कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए पंजाब सरकार की ओर से सनातन धर्म से जुड़े कई बड़े फैसलों और योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने सनातन...

आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

दीनानगर शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक अब लोगों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। ताजा मामले में शहर के अजीत नगर इलाके में घर के बाहर खेल रहे 8 वर्षीय बच्चे पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत...

Get In Touch
close slider

Get In Touch