पंजाब पुलिस और गैंगस्टर में चली ताबड़तोड़ गोलियां, खतरनाक गैंगस्टर का हो गया एनकाऊंटर

by | Oct 30, 2024 | Crime

Oct 30, 2024 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

पंजाब पुलिस ने खतरनाक गैंगस्टर लंडा हरिके के शूटर को एनकाउंटर में मार गिराया है। डी.आई.जी. बॉर्डर रेंज के बीते दिनों ब्यास के पास सठयाला मंडी में एक आढ़तिए व पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड में तीन शूटरों को गिरफ्तार किया था। डी.आई.जी. बार्डर रेंज सतिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आतंकी लंडा हरिके के तीन शूटर गुरशरण, परवीन और पारस को गिरफ्तार किया है।

इस बीच आज जब पुलिस गुरशरण और पारस को वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद करने के लिए लेकर आई तो उन्होंने छिपे हुए हथियारों से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर गुरशरण मारा गया जबकि दूसरा गैंगस्टर पारस नदी में कूदकर भागने में सफल रहा।

डी.आई.जी. ने बताया कि मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और फरार आरोपी पारस की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि मृतक गुरशरण से 9 एम.एम. का  ग्लॉक पिस्टल बरामद हुआ है, जिससे उसने पुलिस पर फायरिंग की थी, जबकि फरार गैंगस्टर पारस के पास भी ग्लॉक है। उन्होंने कहा कि मृतक गैंगस्टर रंगदारी और अन्य आपराधिक मामलों के अलावा कई हत्या के मामलों में भी शामिल था।

डी.आई.जी. ने कहा कि यह बाहर बैठे गैंगस्टरों के लिए सबक है। ये गैंगस्टर खुद बाहर बैठकर सुरक्षित रहते हैं और यहां के युवाओं को अपराध की दुनिया में शामिल कर वारदातों को अंजाम देते हैं। पहले तो इनसे छोटे-मोटे अपराध करवाए जाते हैं, फिर उन्हें अपराध की दुनिया से बाहर नहीं निकलने दिया जाता।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन 1950 सक्रिय, जानें पूरी प्रक्रिया

शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन 1950 सक्रिय, जानें पूरी प्रक्रिया

मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) अभियान के तहत जिला प्रशासन ने नागरिकों की सुविधा के लिए जिला एवं विधानसभा स्तर पर शिकायत निवारण सेल स्थापित किए हैं। साथ ही...

कुलचा खाने पहुंचे युवकों पर हमला, सरेआम फायरिंग के बाद एक का अपहरण

कुलचा खाने पहुंचे युवकों पर हमला, सरेआम फायरिंग के बाद एक का अपहरण

पंजाब के लुधियाना में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर-32 में पुरानी रंजिश के चलते हथियारबंद बदमाशों ने तीन युवकों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने सरेआम दो हवाई फायर किए और एक युवक का कथित तौर पर अपहरण कर इनोवा कार में फरार हो गए।...

29-30 जून हीटवेव का कहर, 1 जुलाई से तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

29-30 जून हीटवेव का कहर, 1 जुलाई से तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम तेजी से करवट लेने जा रहा है। फिलहाल लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन राहत की खबर यह है कि 1 जुलाई से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने की संभावना है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब सहित कई राज्यों के लिए येलो...

आज का राशिफल 29 जून 2026, सोमवार: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

आज का राशिफल 29 जून 2026, सोमवार: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

आज सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आई है, जबकि कुछ राशियों को निर्णय लेते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल। ♈ मेष...

पंजाब में सनातन धर्म के लिए सबसे ज्यादा काम भगवंत मान सरकार ने किया, लव-कुश मंदिर बनाने का ऐलान

पंजाब में सनातन धर्म के लिए सबसे ज्यादा काम भगवंत मान सरकार ने किया, लव-कुश मंदिर बनाने का ऐलान

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरदासपुर में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' भजन संध्या कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए पंजाब सरकार की ओर से सनातन धर्म से जुड़े कई बड़े फैसलों और योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने सनातन...

Get In Touch
close slider

Get In Touch