किसानी आंदोलन से बड़ी ख़बर, एक और किसान की मौत

by | Feb 14, 2025 | National

Feb 14, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

खनौरी बॉर्डर पर आज एक किसान सुरिंद्रजीत सिंह (58) अचानक बीमार हो गया, जिस कारण उसको घर भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। सुरिंद्रजीत गांव आलमपुर, लहरागागा संगरूर का रहने वाला है। मृतक के बेटे लवप्रीत सिंह ने बताया कि उनके पिता 10-12 दिन से खनौरी बॉर्डर पर धरने में शामिल थे। जहां उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई, जिससे उसकी मौत हो गई। बता दें कि किसानों और केंद्र के बीच 14 फरवरी यानि आज चंडीगढ़ में बैठक होने जा रही है। इसी बीच किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल इस बैठक में शामिल हो सकते है।

 

उनका कहना है कि अगर केंद्र सरकार के साथ बैठक बैनतीजा रही तो 25 फरवरी को किसानों का जत्था दिल्ली की तरफ पैदल मार्च करेगा। वहीं इस मौके पर किसानों  ने  बड़ा ऐलान  करते कहा कि  21 फरवरी को  शंभू  बार्डर  पर शुभकरण सिंह की बरसी मनाई जाएगी। इस दौरान डल्लेवाल ने कहा कि वह शुक्रवार को केंद्र सरकार के साथ होने वाली मीटिंग में स्वयं मौजूद रहेंगे, ताकि सभी मिलकर किसानों का पक्ष मजबूती से रख सकें।

डल्लेवाल ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार MSP लागू करने और फसलों की सरकारी खरीद की गारंटी का कानून बनाने की मांग को फिर उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की मांगों को अनदेखा कर रही है, जो कि गलत है। महापंचायत में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु समेत कई राज्यों के किसान और नेता शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर आंदोलन को जारी रखने का संकल्प लिया।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

पंजाब के जालंधर जिले में आने वाले फिल्लौर में चल रहे डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में झूले पर सवार और आसपास खड़े कई लोग घायल हो गए, जिनमें...

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

Get In Touch
close slider

Get In Touch