Jalandhar पुलिस की बड़ी कामयाबी, करोड़ो की हैरोईन बरामद

by | Jul 3, 2025 | Crime

Jul 3, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

नशा तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कार्रवाई के तहत, कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने शहर को अपराध मुक्त बनाने के अपने निरंतर अभियान के तहत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा 5 किलो 314 ग्राम हेरोइन, 2 किलो अफीम, एक देसी पिस्तौल (.32 बोर) और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

 

जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि 1 जुलाई 2025 को क्राइम ब्रांच की एक टीम नाखां वाला बाग चौक, भार्गव कैंप से दसमेंश नगर की ओर जा रही थी। इस दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा, जिसकी पहचान हरपाल सिंह उर्फ पाला पुत्र बलबीर सिंह, निवासी भल्ला कॉलोनी, छेहरटा, अमृतसर के रूप में हुई। पुलिस टीम ने उसके पास से 5 किलो 56 ग्राम हेरोइन बरामद की। 2 जुलाई को एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 21सी, 61 और 85 के तहत जालंधर में दर्ज किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही अमृतसर शहर में एक मुकदमा दर्ज है।

 

कार्रवाई के तहत सीआईए स्टाफ की एक टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में रुटीन गश्त के दौरान 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुशील कुमार उर्फ सुजल पुत्र रमेश कुमार निवासी उड़मुड़ टांडा होशियारपुर, मनदीप सिंह पुत्र जोगिंदरपाल निवासी ग्रीन एवेन्यू दीप नगर जालंधर व गगनदीप सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी गांव तलवंडी मांगे खां फिरोजपुर के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से 2 किलो अफीम बरामद की। इस आधार पर मुकदमा नंबर 157, दिनांक 1 जुलाई, एनडीपीएस एक्ट की धारा 18, 61 और 85 के तहत थाना डिवीजन नंबर 8, जालंधर में दर्ज किया गया।

 

जांच दौरान सामने आया है कि, आरोपी सुशील कुमार पर एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से 2 मुकदमे चल रहे हैं। 30 जून 2025 को एक और सफलता में, एक स्पेशल सेल टीम ने मकसूदां-नंदनपुर रोड इलाके में गश्त के दौरान अशोक नगर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। जांच के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 258 ग्राम हेरोइन, एक देसी पिस्तौल .32 बोर और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए। आरोपी की पहचान हरजिंदर सिंह उर्फ गोरा, पुत्र कश्मीर सिंह, निवासी मकान नंबर 24, नवयुग कॉलोनी, मकसूदां, जालंधर के रूप में हुई।

वहीं आपको बता दें कि, 30 जून 2025 को स्पेशल सेल टीम ने मकसूदां-नंदनपुर रोड इलाके में गश्त के दौरान अशोक नगर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। जांच के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 258 ग्राम हेरोइन, एक देसी पिस्तौल .32 बोर और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए। आरोपी की पहचान हरजिंदर सिंह उर्फ गोरा, पुत्र कश्मीर सिंह निवासी नवयुग कॉलोनी मकसूदां जालंधर के रूप में हुई। एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत थाना डिवीजन नंबर 1, जालंधर में दर्ज किया गया। हरजिंदर सिंह के खिलाफ पहले से विभिन्न धाराओं के तहत चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने सुरक्षित और नशामुक्त जालंधर सुनिश्चित करने के लिए मादक पदार्थों के नेटवर्क को खत्म करने और आदतन अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के अपने दृढ़ संकल्प को दोहराया है।

 

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
CM भगवंत मान का विपक्ष पर बड़ा हमला: ‘फर्जी वीडियो और धार्मिक प्रचार से नहीं रुकूंगा, जनता ही करेगी फैसला’

CM भगवंत मान का विपक्ष पर बड़ा हमला: ‘फर्जी वीडियो और धार्मिक प्रचार से नहीं रुकूंगा, जनता ही करेगी फैसला’

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बरनाला में आयोजित 'लोक मिलनी' (जनता दरबार) कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि तीनों विपक्षी दल पंजाब सरकार के विकास कार्यों से घबराकर उन्हें धार्मिक आधार पर...

पंजाब में आज से शुरू हुआ SIR अभियान: 2.14 करोड़ मतदाताओं तक पहुंचेगा चुनाव आयोग

पंजाब में आज से शुरू हुआ SIR अभियान: 2.14 करोड़ मतदाताओं तक पहुंचेगा चुनाव आयोग

पंजाब में मतदाता सूची को पूरी तरह अपडेट और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के तहत आज यानी 25 जून से घर-घर गणना एवं सत्यापन का पहला चरण शुरू हो गया है। चुनाव आयोग ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह...

वायरल वीडियो पर CM भगवंत मान का बड़ा खुलासा, बोले- ‘वीडियो में मैं नहीं, मेरे चेहरे का मास्क पहनाया गया’

वायरल वीडियो पर CM भगवंत मान का बड़ा खुलासा, बोले- ‘वीडियो में मैं नहीं, मेरे चेहरे का मास्क पहनाया गया’

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को मोहाली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित वीडियो को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी। मुख्यमंत्री ने वीडियो को पूरी तरह फर्जी बताते हुए दावा किया कि उसमें दिखाई दे रहा व्यक्ति वह नहीं हैं, बल्कि उनके...

अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ा अपडेट, पुलिस ने जारी की नई एडवाइजरी

अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ा अपडेट, पुलिस ने जारी की नई एडवाइजरी

अमरनाथ यात्रा 2026 को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यह विशेष व्यवस्था 2 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक लागू रहेगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी यात्री, पर्यटक या यात्रा काफिले...

30 रुपये के पेट्रोल को लेकर बवाल, पंप कर्मचारी पर डंडों और चाबियों से हमला

30 रुपये के पेट्रोल को लेकर बवाल, पंप कर्मचारी पर डंडों और चाबियों से हमला

जालंधर के टीवी टावर के नजदीक स्थित एक पेट्रोल पंप पर गुरुवार को महज 30 रुपये के पेट्रोल को लेकर जमकर हंगामा हो गया। आरोप है कि बाइक पर सवार तीन युवक पेट्रोल भरवाने के बाद बिना पैसे दिए जाने लगे। जब पंप कर्मचारी ने भुगतान की मांग की तो पहले बहस हुई और फिर मामला मारपीट...

Get In Touch
close slider

Get In Touch