
जालंधर के मेयर विनीत धीर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता का रविवार को अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया। इस दुखद घटना से शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। मेयर विनीत धीर ने स्वयं इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उनके पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार दिवंगत आत्मा का अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे हरनामदासपुरा श्मशान घाट में किया जाएगा। विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों और शहरवासियों ने मेयर विनीत धीर के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।








