इंद्रापुरी निवासी सतीश कुमार की चमकी किस्मत, 25 लाख की लॉटरी जीतकर बदली जिंदगी

by | Jan 4, 2026 | States

Jan 4, 2026 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

कहते हैं जब किस्मत मेहरबान होती है तो मेहनतकश इंसान की जिंदगी एक पल में बदल जाती है। शहर की इंद्रापुरी कॉलोनी निवासी सतीश कुमार के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब पेंटर और मजदूरी कर परिवार पालने वाले सतीश कुमार ने पंजाब स्टेट डियर लॉटरी में 25 लाख रुपये का इनाम जीत लिया। इस खबर के बाद पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई।

लॉटरी विजेता सतीश कुमार ने बताया कि उन्होंने हाल ही में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर चौक स्थित बब्बी लॉटरी स्टॉल से 50 रुपये की कुल 6 टिकट खरीदी थीं। कुछ समय बाद उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनकी एक टिकट पर 25 लाख रुपये का इनाम निकला है। यह खबर सुनते ही उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।

सतीश कुमार ने भगवान का धन्यवाद करते हुए कहा कि अब उनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो जाएगा। वह इस रकम का उपयोग बच्चों की शिक्षा, परिवार की जरूरतों और अपने घर के निर्माण में करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्षों की मेहनत और संघर्ष के बाद भगवान ने उनकी सुन ली।

बब्बी लॉटरी स्टॉल के मालिक बब्बी ने जानकारी दी कि सतीश कुमार की लॉटरी टिकट नंबर C-71246 पर 25 लाख रुपये का इनाम निकला है। उन्होंने बताया कि सतीश कुमार पिछले कई वर्षों से उनके स्टॉल से लॉटरी खरीद रहे थे। इससे पहले भी उनके स्टॉल से कई लोगों को लाखों रुपये के इनाम मिल चुके हैं।

इस खुशी के मौके पर बब्बी लॉटरी स्टॉल पर ढोल-नगाड़ों के साथ सतीश कुमार का स्वागत किया गया, लड्डू बांटे गए और जश्न का माहौल देखने को मिला।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
म्यूजिक वर्ल्ड में सनसनी, मैनेजर को मौत की धमकी का मामला

म्यूजिक वर्ल्ड में सनसनी, मैनेजर को मौत की धमकी का मामला

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। मशहूर पंजाबी गायक मास्टर सलीम के मैनेजर अभिषेक जोश को अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगातार धमकी भरी कॉल्स किए जाने का मामला सामने आया है। अभिषेक जोश के अनुसार, उन्हें कुछ अज्ञात नंबरों से बार-बार कॉल आ रही थीं।...

मुख्यमंत्री सेहत योजना: पंजाब का हर परिवार पाएगा 10 लाख रुपये तक कैशलैस इलाज, अफवाहों से बचने की अपील

मुख्यमंत्री सेहत योजना: पंजाब का हर परिवार पाएगा 10 लाख रुपये तक कैशलैस इलाज, अफवाहों से बचने की अपील

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्यवासियों से अपील की है कि ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ को लेकर फैल रही किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी से सावधान रहें। उन्होंने कहा कि यह योजना पूरी तरह जनहित में है और इसका मकसद हर परिवार को बिना किसी आर्थिक बोझ के बेहतर इलाज...

पंजाब पुलिस में 12 DSP अधिकारियों का तबादला, पढ़े सूची

पंजाब पुलिस में 12 DSP अधिकारियों का तबादला, पढ़े सूची

पंजाब पुलिस प्रशासन ने बड़े फेरबदल के तहत पंजाब में डीएसपी रैंक के 12 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। नए आदेशों के अनुसार इन अधिकारियों को विभिन्न नई पोस्टिंग दी गई है, जिससे पुलिस विभाग की कार्यकुशलता और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिलेगी।    ...

नशे के खिलाफ लड़ाई या दिखावा? राज्यपाल की यात्रा पर कुलदीप धालीवाल का हमला

नशे के खिलाफ लड़ाई या दिखावा? राज्यपाल की यात्रा पर कुलदीप धालीवाल का हमला

चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक Kuldeep Singh Dhaliwal ने पंजाब के राज्यपाल Gulab Chand Kataria द्वारा शुरू की गई नशा विरोधी यात्रा पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ किसी भी पहल का स्वागत है, लेकिन जिन लोगों पर अतीत...

वैलेंटाइन वीक में बढ़ता ऑनलाइन फ्रॉड, प्यार और गिफ्ट के नाम पर हो रही ठगी

वैलेंटाइन वीक में बढ़ता ऑनलाइन फ्रॉड, प्यार और गिफ्ट के नाम पर हो रही ठगी

वैलेंटाइन डे नज़दीक आते ही ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेज़ी देखी जा रही है। इस दौरान ठग प्यार, गिफ्ट और सरप्राइज़ का झांसा देकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। भावनात्मक माहौल में लोग जल्दी भरोसा कर लेते हैं, जिसका फायदा उठाकर ठग उनकी जमा पूंजी पर हाथ साफ कर देते हैं। सबसे...

Get In Touch
close slider

Get In Touch