Mariton होटल में बवाल: मालिक की पगड़ी उतारी, स्टाफ भी मारपीट में शामिल

by | Feb 13, 2026 | Crime

Feb 13, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

जालंधर: शहर के मेरिटन होटल में मारपीट की घटना सामने आई है। होटल परिसर में दो पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। कुछ ही देर में माहौल बिगड़ गया और होटल जंग के अखाड़े जैसा नजर आने लगा।

मिली जानकारी के अनुसार यह झगड़ा होटल के पार्टनरों के बीच हुआ। आरोप है कि एक पार्टनर ने दूसरे को जमीन पर गिराकर उसकी पिटाई की। इस दौरान होटल स्टाफ के कुछ सदस्य भी मौके पर मौजूद थे और हाथापाई में शामिल हो गए। घटना के दौरान मालिक मरवाहा की पगड़ी भी उतर गई, जिससे मामला और गरमा गया।

बताया जा रहा है कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में एक व्यक्ति को फर्श पर घसीटते हुए देखा जा सकता है। बाद में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया।

घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल झगड़े की वजह सामने नहीं आई है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
कैप्टन अमरिंदर सिंह को समन भेजने का ईनाम ईडी अधिकारी का तबादला, सियासत में हलचल

कैप्टन अमरिंदर सिंह को समन भेजने का ईनाम ईडी अधिकारी का तबादला, सियासत में हलचल

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके बेटे रणिंदर सिंह को समन जारी करने के बाद प्रवर्तन निदेशालय के अतिरिक्त निदेशक रवि तिवाड़ी का तबादला कर दिया गया है। उन्हें चेन्नई भेजे जाने के आदेश के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। जानकारी के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय...

फिरौती और गैंग नेटवर्क का बड़ा चेहरा काबू, लुधियाना से गिरफ्तारी

फिरौती और गैंग नेटवर्क का बड़ा चेहरा काबू, लुधियाना से गिरफ्तारी

करोड़ों रुपये की फिरौती मांगने के मामले में वांछित कैटेगरी-बी गैंगस्टर पंकज राजपूत को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लुधियाना के जमालपुर स्थित पुनीत नगर से गिरफ्तार किया है। कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस के अनुसार राजपूत पर 16 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज...

शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, कई कोचों के शीशे टूटे, सवारियों में बनी दहशत

शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, कई कोचों के शीशे टूटे, सवारियों में बनी दहशत

नई दिल्ली से अमृतसर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस (12013) पर कुछ शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया। इस घटना में ट्रेन के कई कोचों के शीशे टूट गए। गनीमत रही कि किसी यात्री को चोट नहीं आई। जालंधर के कारोबारी भारत कुमार काकड़िया ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ एग्जीक्यूटिव कोच...

सोशल मीडिया से तस्वीरें उठाकर बेटियों को निशाना, जालंधर में ब्लैकमेलिंग गिरोह बेनकाब

सोशल मीडिया से तस्वीरें उठाकर बेटियों को निशाना, जालंधर में ब्लैकमेलिंग गिरोह बेनकाब

जालंधर: शहर में सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर नाबालिग बच्चियों को निशाना बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक संगठित गिरोह बच्चियों के खुले सोशल मीडिया अकाउंट से तस्वीरें डाउनलोड करता है। बाद में उन तस्वीरों से छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक वीडियो तैयार किए जाते हैं। इसके...

लुधियाना में सुबह-सुबह मातम, सैर पर निकले पुलिस जवान को ट्रक ने रौंदा

लुधियाना में सुबह-सुबह मातम, सैर पर निकले पुलिस जवान को ट्रक ने रौंदा

लुधियाना: शहर में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पुलिस महकमे को गहरा झटका दिया। रोज की तरह सैर पर निकले पंजाब पुलिस के जवान को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही उनकी जान चली गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय तरसेम सिंह के रूप में हुई...

Get In Touch
close slider

Get In Touch