जालंधर में सैलून के अंदर युवक पर जानलेवा हमला, तेजधार हथियारों से किया लहूलुहान

by | Jul 7, 2026 | News

Jul 7, 2026 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब के जालंधर शहर के भार्गव कैंप इलाके में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक हेयर सैलून में दाढ़ी सेट करवाने पहुंचे युवक पर कुछ युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, मामूली कहासुनी के बाद करीब पांच युवकों ने पीड़ित को घेर लिया और उस पर लगातार तेजधार हथियारों से वार किए। अचानक हुए हमले से सैलून और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घायल युवक की बुआ नीलम ने बताया कि वह उसी दौरान वहां से गुजर रही थीं। उन्होंने देखा कि उनका भतीजा कुछ युवकों से घिरा हुआ है और आरोपी लगातार उस पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि युवक के सिर से इतना अधिक खून बह रहा था कि उसका चेहरा पहचानना भी मुश्किल हो गया था।

नीलम के अनुसार, जब उन्होंने अपने भतीजे को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन्हें भी धक्का दे दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को बुलाने की चेतावनी दी, जिसके बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटनास्थल से मिला हथियार और बाइक

वारदात के बाद सैलून के अंदर और बाहर खून के निशान दिखाई दिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को मौके से एक बाइक और एक तेजधार हथियार भी बरामद हुआ है, जिन्हें कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

थाने से कुछ दूरी पर हुई वारदात

बताया जा रहा है कि यह घटना बुड्डा मल ग्राउंड के पास हुई, जो थाना क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर स्थित है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली: री-नीट परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद कथित अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर...

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने ग्रामीण रोजगार को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 'वीबी जी राम जी' (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन) योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह...

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

पंजाब के नंगल से एक दुखद घटना सामने आई है। लुधियाना निवासी एक युवक ने कथित तौर पर नंगल हाइडल नहर में छलांग लगा दी। घटना से पहले युवक ने अपने परिवार को फोन कर अपनी कार की लोकेशन बताई थी। बाद में पुलिस ने उसका शव बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। परिवार को किया आखिरी फोन...

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को नकोदर स्थित डेरा अलमस्त बापू लाल बादशाह जी के वार्षिक मेले में माथा टेककर पंजाब की शांति, समृद्धि और सर्वांगीण विकास की कामना की। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी...

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

पंजाब में खेलों को नई दिशा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिसंबर में जालंधर के ऐतिहासिक रायज़ादा हंसराज स्टेडियम में आयोजित होने वाली सब-जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch