लुधियाना में भाभी चुम्मेवाली और पति पर FIR, सोशल मीडिया वीडियो को लेकर IT Act के तहत केस दर्ज

by | Jul 7, 2026 | States

Jul 7, 2026 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

लुधियाना की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रणजीत कौर उर्फ ‘भाभी चुम्मेवाली’ और उनके पति जिंदा हंस एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। दोनों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, यह शिकायत निहंग संगठन से जुड़े मनप्रीत सिंह खालसा की ओर से दी गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे वीडियो में इस्तेमाल की गई भाषा, हाव-भाव और प्रस्तुति सामाजिक मर्यादाओं के खिलाफ है तथा इसका नकारात्मक प्रभाव विशेष रूप से बच्चों और युवाओं पर पड़ सकता है।

पुलिस अधिकारियों का नाम लेने का भी आरोप

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ वीडियो में पुलिस अधिकारियों का नाम लेकर यह संदेश देने की कोशिश की गई कि संबंधित कंटेंट पोस्ट करने की अनुमति पुलिस की ओर से दी गई है। शिकायत के अनुसार, यह दावा भ्रामक है और इससे लोगों में गलत संदेश जा सकता है।

शिवलिंग स्थापना को लेकर भी उठे सवाल

एफआईआर में यह आरोप भी शामिल किया गया है कि बिना आवश्यक अनुमति के घर में शिवलिंग स्थापित कर उसकी धार्मिक मर्यादा का उल्लंघन किया गया, जिससे हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। पुलिस ने इन आरोपों को भी जांच के दायरे में रखा है।

आईटी एक्ट की इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

पुलिस ने मामले में आईटी एक्ट की धारा 67 और 67(ए) के तहत केस दर्ज किया है। थाना मोती नगर के एसएचओ भूपिंदर सिंह ने बताया कि शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इन्फ्लुएंसर दंपति ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

दूसरी ओर, रणजीत कौर और उनके पति जिंदा हंस ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है और इस संबंध में वे पहले ही पुलिस कमिश्नर को शिकायत दे चुके हैं। दंपति का दावा है कि उनके पास शिकायतकर्ता के खिलाफ भी पर्याप्त सबूत मौजूद हैं, जिन्हें उचित समय पर सार्वजनिक किया जाएगा।

पहले भी हो चुका है विरोध प्रदर्शन

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले निहंग जत्थेबंदियों के सदस्यों ने रणजीत कौर के घर के बाहर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया था। उस दौरान इलाके में तनावपूर्ण स्थिति भी बन गई थी। अब एफआईआर दर्ज होने के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली: री-नीट परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद कथित अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर...

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने ग्रामीण रोजगार को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 'वीबी जी राम जी' (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन) योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह...

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

पंजाब के नंगल से एक दुखद घटना सामने आई है। लुधियाना निवासी एक युवक ने कथित तौर पर नंगल हाइडल नहर में छलांग लगा दी। घटना से पहले युवक ने अपने परिवार को फोन कर अपनी कार की लोकेशन बताई थी। बाद में पुलिस ने उसका शव बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। परिवार को किया आखिरी फोन...

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को नकोदर स्थित डेरा अलमस्त बापू लाल बादशाह जी के वार्षिक मेले में माथा टेककर पंजाब की शांति, समृद्धि और सर्वांगीण विकास की कामना की। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी...

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

पंजाब में खेलों को नई दिशा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिसंबर में जालंधर के ऐतिहासिक रायज़ादा हंसराज स्टेडियम में आयोजित होने वाली सब-जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch