अमृतसर में युवक की गोलियों से हत्या, बहन के घर जा रहे नितिन उर्फ चीकू पर ताबड़तोड़ फायरिंग

by | Jul 7, 2026 | Crime

Jul 7, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में अपराध की एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शहर के कोट खालसा इलाके में देर रात बाइक पर जा रहे एक युवक की अज्ञात हमलावरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान नितिन उर्फ चीकू के रूप में हुई है। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही हत्या के मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

बहन के घर जाते समय बनाया निशाना

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नितिन उर्फ चीकू देर रात मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपनी बहन के घर जा रहा था। जैसे ही वह कोट खालसा इलाके में घर के नजदीक पहुंचा, उसका पीछा कर रहे एक्टिवा सवार दो युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

बताया जा रहा है कि हमलावरों द्वारा चलाई गई गोलियां उसके सिर में लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच, एक संदिग्ध की पहचान

मामले की जांच कर रहे एडीसीपी विशालजीत ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान एक संदिग्ध हमलावर की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

मृतक पर पहले भी दर्ज थे कई केस

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, नितिन उर्फ चीकू पहले जेल में बंद रह चुका था और कुछ समय पहले ही जमानत पर बाहर आया था। उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए हत्या के पीछे के कारणों की जांच कर रही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली: री-नीट परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद कथित अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर...

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने ग्रामीण रोजगार को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 'वीबी जी राम जी' (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन) योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह...

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

पंजाब के नंगल से एक दुखद घटना सामने आई है। लुधियाना निवासी एक युवक ने कथित तौर पर नंगल हाइडल नहर में छलांग लगा दी। घटना से पहले युवक ने अपने परिवार को फोन कर अपनी कार की लोकेशन बताई थी। बाद में पुलिस ने उसका शव बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। परिवार को किया आखिरी फोन...

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को नकोदर स्थित डेरा अलमस्त बापू लाल बादशाह जी के वार्षिक मेले में माथा टेककर पंजाब की शांति, समृद्धि और सर्वांगीण विकास की कामना की। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी...

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

पंजाब में खेलों को नई दिशा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिसंबर में जालंधर के ऐतिहासिक रायज़ादा हंसराज स्टेडियम में आयोजित होने वाली सब-जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch