जालंधर की सियासत में लगातार धमाके होते हुए नज़र आ रहे है कारण की इस समय जालंधर वेस्ट के उपचुनाव की सरगर्मी पूरे जोश में है।
उप चुनाव की इस सरगर्मी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का जादू भी विरोधी पार्टियों के नेताओ पर पूरी तरह से चलता हुआ दिखाई दे रहा है। जिस के चलते ही आज भाजपा के वरिष्ठ नेता और जालंधर के पूर्व डिप्टी मेयर कमलजीत भाटिया ने भी आप का दामन थाम लिया है।
कमलजीत भाटिया को खुद पंजाब के मुख्यमंत्री ने आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया है। भाटिया के आप में आने से जालन्धर में आम आदमी पार्टी मजबूत हुई है वहीं भाजपा के शीतल अंगुराल ने भी हार की और अपना एक और कदम बढ़ा लिया है।









