जॉर्जिया में मारे गए रविंदर की पत्नी ने सरकार से लगाई गुहार, शव को लाया जाए भारत

by | Dec 18, 2024 | International

Dec 18, 2024 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

यूरोपीय देश जॉर्जिया के माउंटेन रिसॉर्ट में काम करने वाले 12 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 11 भारतीय लोग शामिल थे। इस मामले में स्थानीय मीडिया का कहना है कि सभी पीड़ित कार्बन मोनोऑक्साइड विषाक्तता से मर गए। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इस बात की जानकारी दी है। हादसे में हुई लोगों की मौत के बाद जॉर्जिया के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। इस घटना के कारण का पता लगाने के लिए एक फोरेंसिक जांच की टीम भी बनाई गई है, जो जांच कर रही है।

जिस बेटे के लिए विदेश गए, उसका असल में मुंह तक नहीं देख पाए-

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जालंधर के लद्देवाली फ्लाईओवर के साथ लगते कोट रामदास में रहने वाले व्यक्ति की भी इस घटना में मौत हो गई है। मृतक की पहचान रविंदर के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी कंचन ने बताया कि उसके 3 बच्चे हैं और जिस बेटे के लिए रविंदर विदेश में गए थे वह उसका असल में मुंह तक नहीं देख पाए। उन्होंने उसे केवल फोन पर वीडियो कॉल के माध्यम से ही देखा है। वह आठ साल से विदेश में थे। उन्होंने भारत सरकार से मांग की है कि उनके पति के शव को भारत लाया जाए और वहां का डेथ सर्टिफिकेट भी मिले।

8 साल से विदेश में रह रहा था रविंदर-

वहीं कंचन की बहन नीलम ने कहा कि जिस रात जॉर्जिया में तूफान आया था, उस दिन उनकी बहन के साथ बात हुई थी। उन्होंने वहां पर तूफान के बारे में शुक्रवार को जानकारी दी और बताया की तूफान में काफी नुकसान हो गया। नीलम ने कहा कि वह लगभग 8 साल से विदेश में रह रहे थे। उस दिन उनके पास रेस्टोरेंट में काम काफी था। उन्होंने अपनी पत्नी (कंचन) से बाद में बात करने के लिए कहा था।

रिश्तेदारों ने पैसे लगाकर भेजा था विदेश-

नीलम ने आगे बताया कि रिश्तेदारों ने पैसे लगाकर रविंदर (जीजा) को दुबई भेजा था, लेकिन वहां पर एजेंट से उनके साथ धोखाधड़ी की। इसके एक महीने बाद रविंदर वापिस आ गए। इस दौरान दोबारा से उनके परिवार ने पैसे लगाकर उन्हें विदेश भेजा। दुबई में कुछ साल बिताने के बाद वह तीन साल पहले जॉर्जिया में शिफ्ट हो गए थे, जहां वह पटियाला से जॉर्जिया में बसे दो भाईयों के होटल में ऑर्डर लेने और बिलिंग का काम करते थे।

परिवार में 2 बेटियां, एक बेटा और पत्नी-

नीलम ने बताया परिवार के बच्चे काफी छोटे हैं और केवी स्कूल में तीनों पढ़ाई कर रहे हैं। बच्चों में एक पहली कक्षा में, दूसरा तीसरी और तीसरा बच्चा पांचवीं कक्षा में पढ़ रहा है। बच्चों में 2 बेटियां और एक बेटा है।

शव को भारत लाने के लिए लगाई गुहार-

कंचन ने प्रशासन से बच्चों की पढ़ाई में मदद की गुहार के साथ रविंदर के शव को भारत लाने के लिए गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि जॉर्जिया में पक्के होने के लिए पेपर तैयार किए हुए थे और उन पेपरों पर पंजाब का नंबर लिखा हुआ था। पेपर में पंजाब का नंबर देखकर वहां से उनके निधन के बारे में जानकारी दी।

भारतीय दूतावास ने जताया दुख-

बता दें कि इस घटना को लेकर जॉर्जिया स्थित भारतीय दूतावास ने दुख जताया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जारी एक प्रेस बयान में जॉर्जिया स्थित भारतीय दूतावास ने लिखा, ‘त्बिलिसी स्थित भारतीय दूतावास जॉर्जिया के शहर गुदाउरी में 12 भारतीय नागरिकों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत के बारे में जानकर दुखी हैं। हम उनके परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।‘

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

पंजाब के जालंधर जिले में आने वाले फिल्लौर में चल रहे डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में झूले पर सवार और आसपास खड़े कई लोग घायल हो गए, जिनमें...

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

Get In Touch
close slider

Get In Touch