ज़मीनी विवाद को लेकर तंग आई महिला का खौफ़नाक कद़म

by | Feb 19, 2025 | Crime

Feb 19, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

थाना मकसूदां के अधीन आते गांव ईसपुर में काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा था जिसके चलते महिला ने सुए के किनारे खड़ी होकर खुद को आग लगा ली। इसकी सूचना थाना मकसूदां की पुलिस को दी गई तथा मौके पर एस.एच.ओ. बलबीर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। महिला द्वारा खुद को आग लगाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद काफी गहरा गया हुआ था तथा दोनों पक्ष जमीन अपनी-अपनी बता रहे थे।

 

मंगलवार शाम करीब 4.30 बजे महिला सुरजीत कौर पत्नी स्व. सूरती निवासी ईसपुर जालंधर ने बताया कि उसकी जमीन में हिस्सा बनता है जो उसे नहीं मिल रहा है। उसने बताया कि दूसरे पक्ष के करनैल सिंह जबरदस्ती 6-7 दिन पहले जमीन पर ट्रैक्टर लेकर जमीन को बीजने के लिए अपने साथियों सहित आया था। उसने बताया कि इसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी लेकिन किसी ने भी उनकी एक न सुनी। सुरजीत कौर ने कहा कि इसी कारण उसने खुद को आग लगाई है। खेतों में गई तथा खेतों के साथ लगे सुए के पास खड़े होकर पहने सूट पर आग लगा ली, जो आग काफी तेज हो गई तथा महिला ने खेतों में पड़ी मिट्टी से आग बुझाने की काफी कोशिश की लेकिन आग ओर तेज होती गई।

 

महिला ने आखिर में उठकर पानी से भरे सुए में छलांग लगा दी जिससे आग बुझ गई। घायल सुरजीत कौर को इलाज के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, पुलिस सुरजीत कौर का हाल पूछने तथा बयान लेने के लिए सिविल अस्पताल पहुंच गई है। सूत्र बताते हैं कि थाना मकसूदां की पुलिस ने 6 से 7 युवकों को राऊंडअप किया है लेकिन पुलिस ने इस बारे कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
काबुल पर फिर एयरस्ट्राइक: पाकिस्तान के हमले में 400 मौतों का दावा, अस्पताल भी बना निशाना

काबुल पर फिर एयरस्ट्राइक: पाकिस्तान के हमले में 400 मौतों का दावा, अस्पताल भी बना निशाना

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल एक बार फिर भीषण हमलों से दहल उठी है। सोमवार रात पाकिस्तान द्वारा किए गए एयरस्ट्राइक में भारी तबाही की खबर सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इस हमले में करीब 400 लोगों की मौत हुई है, जबकि 250 से अधिक लोग घायल बताए...

गैस सिलेंडर की कीमतों और सप्लाई को लेकर चंडीगढ़ में AAP का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

गैस सिलेंडर की कीमतों और सप्लाई को लेकर चंडीगढ़ में AAP का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और कथित सप्लाई समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) चंडीगढ़ ने रविवार को सेक्टर-17 प्लाज़ा में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। नीलम सिनेमा के सामने आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में...

पंजाब में लगातार 3 दिन की छुट्टियां, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

पंजाब में लगातार 3 दिन की छुट्टियां, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

पंजाब में मार्च महीने के दौरान कई महत्वपूर्ण सार्वजनिक छुट्टियां पड़ने जा रही हैं। इसी बीच विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाओं का दौर भी जारी है, क्योंकि राज्य के अधिकांश स्कूलों और कॉलेजों में मार्च-अप्रैल के दौरान परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। राज्य में 21 मार्च को...

लुधियाना में DRI की बड़ी कार्रवाई, 4.59 किलो हेरोइन बरामद; अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 9.19 करोड़

लुधियाना में DRI की बड़ी कार्रवाई, 4.59 किलो हेरोइन बरामद; अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 9.19 करोड़

पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की लुधियाना जोनल यूनिट ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने जालंधर-लुधियाना हाईवे पर कार्रवाई करते हुए 4.595 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब...

लुधियाना बस स्टैंड पर नौसरबाज का शिकार बना हिमाचल का कारोबारी

लुधियाना बस स्टैंड पर नौसरबाज का शिकार बना हिमाचल का कारोबारी

लुधियाना में ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामले में हिमाचल प्रदेश से रैडीमेड कपड़ों की खरीदारी के लिए आए एक कारोबारी को नौसरबाज ने बस स्टैंड पर अपना शिकार बना लिया। आरोपी ने खुद को फार्मासिस्ट बताकर कारोबारी को बातों में उलझाया और बेहोशी की दवा देकर...

Get In Touch
close slider

Get In Touch