लुधियाना में DRI की बड़ी कार्रवाई, 4.59 किलो हेरोइन बरामद; अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 9.19 करोड़

by | Mar 16, 2026 | Crime

Mar 16, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की लुधियाना जोनल यूनिट ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने जालंधर-लुधियाना हाईवे पर कार्रवाई करते हुए 4.595 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 9.19 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारियों के अनुसार DRI को खुफिया सूचना मिली थी कि सीमावर्ती जिलों से एक वाहन के जरिए नशीले पदार्थों की खेप लुधियाना लाई जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने शहर के बाहरी इलाके में जालंधर-लुधियाना हाईवे पर निगरानी शुरू कर दी।

शनिवार 14 मार्च को शाम करीब 4 बजे संदिग्ध वाहन दिखाई देने पर अधिकारियों ने उसे रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन की फ्रंट पैसेंजर सीट के नीचे रखे एक पीले रंग के पॉलीथिन बैग से चार पारदर्शी पैकेट बरामद किए गए, जिन्हें पीले और काले रंग की टेप से लपेटा गया था।

फील्ड टेस्टिंग किट से जांच करने पर बरामद पदार्थ हेरोइन निकला। चारों पैकेटों का कुल वजन 4.595 किलोग्राम पाया गया। इसके बाद DRI ने नशीले पदार्थ और तस्करी में इस्तेमाल वाहन को NDPS एक्ट के तहत जब्त कर लिया।

वाहन में सवार दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि नशे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
‘न कैश, न पेपर लीक, सिर्फ मेरिट’— मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का विपक्ष पर बड़ा हमला

‘न कैश, न पेपर लीक, सिर्फ मेरिट’— मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का विपक्ष पर बड़ा हमला

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य में पेपर लीक के आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए दावा किया कि उनकी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में एक भी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने बिना किसी सिफारिश, बिना रिश्वत और केवल मेरिट...

Punjab Weather Alert: पंजाब-चंडीगढ़ में पहली बार रेड अलर्ट, 2 अगस्त तक भारी बारिश का खतरा

Punjab Weather Alert: पंजाब-चंडीगढ़ में पहली बार रेड अलर्ट, 2 अगस्त तक भारी बारिश का खतरा

पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब पंजाब और चंडीगढ़ में भी साफ दिखाई देने लगा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पहली बार पंजाब और चंडीगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए अगले कुछ दिनों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी है।...

विपक्ष के पास मान सरकार के खिलाफ कोई असली मुद्दा नहीं, काम के दम पर फिर जनादेश मांगेगी AAP: बलतेज पन्नू

विपक्ष के पास मान सरकार के खिलाफ कोई असली मुद्दा नहीं, काम के दम पर फिर जनादेश मांगेगी AAP: बलतेज पन्नू

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज एवं महासचिव बलतेज पन्नू ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि पिछले साढ़े चार वर्षों में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार के कामकाज ने विपक्ष को पूरी तरह बेनकाब कर दिया है। उन्होंने कहा कि बार-बार गलत...

AAP का बड़ा दांव! पंजाब संगठन में बड़ा फेरबदल, कई नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी

AAP का बड़ा दांव! पंजाब संगठन में बड़ा फेरबदल, कई नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य स्तर पर नई नियुक्तियों की घोषणा की है। पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार जगरूप सिंह सेखवां को स्टेट वाइस प्रेसिडेंट (State Vice President) नियुक्त किया गया है, जबकि तीन...

बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के खिलाफ NIA कोर्ट का गैर-जमानती वारंट जारी

बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के खिलाफ NIA कोर्ट का गैर-जमानती वारंट जारी

जालंधर के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नवदीप सिंह उर्फ रोजर संधू के घर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत ने बड़ा कदम उठाया है। मोहाली स्थित स्पेशल NIA कोर्ट ने इस मामले में पाकिस्तानी आतंकवादी एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शहजाद भट्टी...

Get In Touch
close slider

Get In Touch