एनएच-44 के हर्ष मानसर टोल प्लाजा पर फास्टैग विवाद, डॉक्टर ने लगाए डबल कटौती के आरोप

by | Dec 23, 2025 | States

Dec 23, 2025 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

हर्ष मानसर टोल प्लाजा एक बार फिर विवादों में आ गया है। जाने-माने चिकित्सक कुलदीप कलेर ने टोल प्लाजा कर्मचारियों पर फास्टैग के जरिए डबल कटौती और जबरन वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं। मीडिया से बातचीत में डॉ. कलेर ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ जालंधर से डलहौजी की यात्रा पर थे।

उन्होंने बताया कि पठानकोट से पहले टोल प्लाजा पहुंचने पर उनके बेटे डॉ. आर्यन कलेर की कार (PB-08-DB-4601) के एयरटेल फास्टैग खाते से 17 दिसंबर 2025 को सुबह 5:51 बजे 130 रुपये कट गए। इसके बावजूद टोल कर्मचारियों ने गाड़ी रोककर फास्टैग को ब्लैकलिस्टेड बताकर आगे बढ़ने से मना कर दिया।

डॉ. कलेर का आरोप है कि पहले से राशि कटने की जानकारी देने के बावजूद उन्हें करीब 15 मिनट तक रोका गया, जिससे परिवार का कीमती समय नष्ट हुआ। बाद में कर्मचारियों ने ब्लैकलिस्ट होने का हवाला देकर UPI ट्रांजैक्शन के जरिए 162 रुपये और वसूल लिए। इस तरह कुल 292 रुपये लिए गए, जिसे उन्होंने सरासर अन्याय बताया।

डॉ. कलेर ने टोल प्रबंधन से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो फास्टैग सिस्टम पर आम लोगों का भरोसा कमजोर हो सकता है, जो डिजिटल भुगतान नीति के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
मोगा में दिन-दहाड़े सरपंच पर गोलियां बरसीं, बाघापुराना में फायरिंग से फैली दहशत

मोगा में दिन-दहाड़े सरपंच पर गोलियां बरसीं, बाघापुराना में फायरिंग से फैली दहशत

पंजाब के मोगा जिले के बाघापुराना कस्बे में दिन-दहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने मौजूदा सरपंच हैपी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सरपंच को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है,...

गुरदासपुर में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का शिकंजा, 2 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी

गुरदासपुर में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का शिकंजा, 2 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत गुरदासपुर विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है, जो सब-तहसील काहनूवान में तैनात था। विजिलेंस ब्यूरो रेंज...

बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ बना विवाद की वजह, अश्लील शब्दों और वीडियो सीन पर मचा बवाल

बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ बना विवाद की वजह, अश्लील शब्दों और वीडियो सीन पर मचा बवाल

मशहूर रैपर बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ रिलीज होते ही विवादों के घेरे में आ गया है। गाने के बोल और वीडियो में दिखाए गए कुछ दृश्यों को लेकर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। इस मामले में महिला आयोग और बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। यह गाना 1 मार्च...

लुधियाना में 119 एटीएम से हाईटेक ठगी का बड़ा मामला, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुरू की जांच

लुधियाना में 119 एटीएम से हाईटेक ठगी का बड़ा मामला, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुरू की जांच

पंजाब के लुधियाना में साल 2021 के दौरान एटीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ कर किए गए बड़े स्तर के फ्रॉड मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित करीब 119 एटीएम मशीनों को निशाना बनाकर शातिर ठगों ने लाखों-करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दिया था। अब...

पटियाला में भीषण सड़क हादसा, PRTC बस-टिपर और बाइक की टक्कर में 2 की मौत

पटियाला में भीषण सड़क हादसा, PRTC बस-टिपर और बाइक की टक्कर में 2 की मौत

पंजाब के पटियाला जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। नाभा-अमलोह मेन रोड पर गांव लुबाना के पास तेज रफ्तार टिपर, PRTC बस और मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch