हरजी मान बोले, “विकास की आंधी देखकर विरोधियों की आंखें खुली रह जाएंगी”

by | Oct 6, 2025 | News

Oct 6, 2025 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

फगवाड़ा क्षेत्र में विकास की रफ्तार को नई उड़ान देते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और हलका इंचार्ज हरनूर सिंह हरजी मान ने सोमवार को 71.70 लाख रुपये की लागत से दो सड़कों के पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर हरजी मान ने बताया कि गांव मेहटां से जगजीवन राम कॉलोनी तक 1.17 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण पर 20.24 लाख रुपये, जबकि कांशी नगर से गांव नंगलमाझा तक 2.97 किलोमीटर लंबी सड़क पर 51.46 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब के सर्वांगीण विकास की प्रक्रिया को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। हरजी मान ने आत्मविश्वास जताया कि,

“फगवाड़ा में जो विकास कार्य हो रहे हैं, उन्हें देखकर विरोधियों की आंखें खुली रह जाएंगी। पहले कभी इतने बड़े पैमाने पर फगवाड़ा में काम नहीं हुए थे।”

उन्होंने कहा कि गांवों को आदर्श ग्रामों के रूप में विकसित किया जा रहा है, वहीं शहर के हर वार्ड में अधूरे विकास कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। नई विकसित कॉलोनियों में भी सड़क, सीवरेज और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं ताकि हर नागरिक को समान रूप से लाभ मिल सके।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे, जिनमें गुरदीप सिंह दीपा, जिला यूथ प्रधान रणजीत सिंह फतेह, सरपंच रणजीत सिंह कलेर, पंच हरिंदर सिंह शेरगिल, पंच सुरिंदर कौर डब, कमलजीत कौर, परविंदर सिंह शेरगिल, अमरीक सिंह शेरगिल, जसवंत सिंह शेरगिल, गुरजीत सिंह शेरगिल, सतविंदर सिंह शेरगिल, रणजीत सिंह कोठीवाले, धर्मपाल टेलर, मलकीत चंद, कमल, ब्लॉक प्रधान हुकम सिंह और सुदेश कुमार सहित कई अन्य उपस्थित थे।

हरजी मान ने कहा कि फगवाड़ा हलका आने वाले समय में विकास का आदर्श मॉडल बनेगा, क्योंकि यहां की जनता बदलाव चाहती है और आम आदमी पार्टी सरकार उसे हर स्तर पर विकास का लाभ पहुंचाने के लिए वचनबद्ध है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
लुधियाना में 2.5 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, मालिक की फोटो लगाकर रची साजिश

लुधियाना में 2.5 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, मालिक की फोटो लगाकर रची साजिश

लुधियाना में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी के चर्चित मामले में कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कारोबारी के मालिक की फोटो का दुरुपयोग कर करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में राजस्थान से एक आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की...

CM भगवंत मान का केंद्र पर हमला, बोले- ‘पंजाब में साढ़े चार साल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ’

CM भगवंत मान का केंद्र पर हमला, बोले- ‘पंजाब में साढ़े चार साल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ’

देशभर में NEET-UG पेपर लीक विवाद को लेकर जारी राजनीतिक घमासान के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में पंजाब में एक भी प्रतियोगी...

कारगिल विजय दिवस: CM भगवंत मान ने वीर शहीदों को किया नमन, बोले- ‘शहीद पूरे देश की सबसे बड़ी धरोहर हैं’

कारगिल विजय दिवस: CM भगवंत मान ने वीर शहीदों को किया नमन, बोले- ‘शहीद पूरे देश की सबसे बड़ी धरोहर हैं’

27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। चंडीगढ़ स्थित वार मेमोरियल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल युद्ध के...

पंजाब में बड़ा आतंकी नेटवर्क बेनकाब, जालंधर से ISI-BKI मॉड्यूल का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पंजाब में बड़ा आतंकी नेटवर्क बेनकाब, जालंधर से ISI-BKI मॉड्यूल का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और जालंधर ग्रामीण पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर ISI समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान जालंधर से मॉड्यूल के एक प्रमुख सदस्य को...

घर से निकलने से पहले पढ़ें! फगवाड़ा-होशियारपुर रोड पर भारी जाम, यात्री परेशान

घर से निकलने से पहले पढ़ें! फगवाड़ा-होशियारपुर रोड पर भारी जाम, यात्री परेशान

जालंधर और आसपास के इलाकों से गुजरने वाले लोगों के लिए सोमवार को बड़ी परेशानी खड़ी हो गई, जब फगवाड़ा-होशियारपुर रोड पर किसानों ने बिजली सप्लाई की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के चलते सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बुरी तरह...

Get In Touch
close slider

Get In Touch