हिमाचल में डूब सकती है कांग्रेस की नैया, CM सुक्खू ने बुलाई विधायक दल की आपातकालीन बैठक

by | Feb 28, 2024 | Political

Feb 28, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान राजनीतिक घटनाक्रम एक रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है। राज्यसभा की एक सीट के लिए हो रहे मतदान के बीच आज विधानसभा के भीतर सत्ता पक्ष पहले की तरह मजबूत स्थिति में नजर नहीं आया।जबकि विपक्ष आक्रामक स्थिति में था।

मंत्रियों और विधायकों को सदन से बाहर ले गए सीएम सुक्खू

कटौती प्रस्ताव के दौरान विपक्ष के और से जोरदार तरीके से पक्ष रखा गया कि मतदान होना चाहिए। उसके बाद दो बार सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। विधानसभा की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित होने से पहले सदन के भीतर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सभी मंत्रियों और विधायकों को सदन से बाहर ले जाते हुए दिखे।

विपक्षी सदस्यों के साथ दूर से ही वार्तालाप करते नजर आए

उनका यह कहना था कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है, सब इसमें शामिल हों। इस बीच लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह सदन में खड़े रहे और विपक्षी सदस्यों के साथ दूर से ही वार्तालाप करते नजर आए। इससे पहले राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल का बचाव करते हुए पक्ष रखने का प्रयास किया।

 

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखने की मांग तेज, विजय सांपला ने PM मोदी से की मुलाकात

आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखने की मांग तेज, विजय सांपला ने PM मोदी से की मुलाकात

पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व चेयरमैन विजय सांपला ने आज डेरा सचखंड बल्लां के गद्दीनशीन 108 संत निरंजन दास के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली स्थित पीएम आवास में मुलाकात की। इस दौरान शिष्टमंडल ने प्रधानमंत्री से आग्रह...

पंजाब को बड़ी सौगात: CM भगवंत मान ने जापान से 500 करोड़ रुपये का निवेश सुरक्षित किया

पंजाब को बड़ी सौगात: CM भगवंत मान ने जापान से 500 करोड़ रुपये का निवेश सुरक्षित किया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के जापान दौरे के तीसरे दिन पंजाब के लिए एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की गई। जापान की शीर्ष स्टील कंपनी आइची स्टील कॉर्पोरेशन, जो विश्व प्रसिद्ध ऑटोमोबाइल कंपनी टोयोटा की स्टील शाखा है, ने पंजाब में वर्धमान स्पेशल स्टील्स के साथ अपने सहयोग का विस्तार...

केंद्र पंजाबियों के सब्र की परीक्षा ले रहा है: मीत हेयर ने चंडीगढ़ को पूर्ण रूप से पंजाब को सौंपने की उठाई मांग

केंद्र पंजाबियों के सब्र की परीक्षा ले रहा है: मीत हेयर ने चंडीगढ़ को पूर्ण रूप से पंजाब को सौंपने की उठाई मांग

आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आज संसद सत्र के बाद केंद्र सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि बीते कुछ समय से केंद्र द्वारा चंडीगढ़ की स्थिति, पंजाब यूनिवर्सिटी का केंद्रीयकरण, यूनिवर्सिटी सीनेट को खत्म करने की कवायद और चंडीगढ़ को लेफ्टिनेंट...

हाई कोर्ट से मजीठिया की जमानत रद्द: बलतेज पन्नू बोले—“धमकियां, दबाव और प्रचार काम नहीं आया

हाई कोर्ट से मजीठिया की जमानत रद्द: बलतेज पन्नू बोले—“धमकियां, दबाव और प्रचार काम नहीं आया

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के महासचिव और मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा हमला करते हुए कहा कि पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट का बिक्रम सिंह मजीठिया की जमानत याचिका खारिज करना अकाली दल (बादल) के लिए एक करारा झटका है। उन्होंने कहा कि लंबे समय...

डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका, कीर्तन सुनकर की अरदास

डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका, कीर्तन सुनकर की अरदास

डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बABA गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने मत्था टेककर गुरू घर में शीश नवाया। सुबह दर्शन के समय पहुंचे बाबा जी के साथ सुरक्षा अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने पहले परिक्रमा की और तत्पश्चात हरिमंदिर साहिब...

Get In Touch
close slider

Get In Touch