गुरु तेग बहादुर 350वीं शहादत: CM मान ने रक्तदान-पौधारोपण अभियान शुरू किया

by | Nov 25, 2025 | International

Nov 25, 2025 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के पावन अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज विरासत-ए-खालसा, श्री आनंदपुर साहिब में राज्य स्तरीय रक्तदान, अंगदान और पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भारी संख्या में पहुंचे लोगों और स्वयंसेवी संगठनों ने सेवा भावना के साथ इन अभियानों में हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पौधारोपण अभियान गुरु साहिबान की शिक्षाओं को समर्पित है, जिन्होंने प्रकृति को माता-पिता समान सम्मान देने का संदेश दिया—“पवन गुरु, पानी पिता, माता धरति महत।” उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी जरूरत है, और पंजाब सरकार हर जिले में व्यापक हरियाली मिशन चला रही है। मान ने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं और इनके संरक्षण में प्रशासन का सहयोग करें ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और प्रदूषण-मुक्त पंजाब मिल सके।

सीएम मान ने रक्तदान एवं अंगदान शिविर की शुरुआत करते हुए लोगों और स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ को अंगदान की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि यह पहल नौवें गुरु साहिब के निस्वार्थ भाव और मानवता की सेवा के सिद्धांतों का पालन करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह राज्यव्यापी पहल अंगदान और रक्तदान के महत्व को लेकर बड़े स्तर पर जागरूकता पैदा करेगी तथा पंजाब में जीवन बचाने के प्रयासों को मजबूती देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्तदान दुनिया की सबसे महान सेवाओं में से एक है, जो किसी भी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। उन्होंने लोगों से हर तीन महीने में नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। इस मौके पर मान ने रक्तदाताओं से मुलाकात की और समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना की।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

पंजाब के जालंधर जिले में आने वाले फिल्लौर में चल रहे डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में झूले पर सवार और आसपास खड़े कई लोग घायल हो गए, जिनमें...

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

Get In Touch
close slider

Get In Touch