गुरदासपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से गर्भवती महिला और 3 साल की बच्ची की मौके पर मौत

by | Oct 21, 2025 | Crime

Oct 21, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब के गुरदासपुर जिले के नजदीकी बरनाला से हल्ला लिंक रोड पर सोमवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें गर्भवती महिला और उसकी 3 वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक्टिवा चला रहा जीजा मनु मल्होत्रा बाल-बाल बच गया।

सूत्रों के अनुसार, मनु मल्होत्रा पुत्र सुरिंदर पाल निवासी गांव हरदो-बथवाला, अपनी साली काजल (गर्भवती) और उसकी छोटी बेटी के साथ किसी काम से जा रहा था। जैसे ही वे बरनाला–हल्ला रोड पर पहुंचे, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने लापरवाही से उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्ची का सिर धड़ से अलग हो गया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत और शोक की लहर दौड़ गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

⚡ घटनास्थल पर अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि एक्टिवा कुछ मीटर तक घसीटती चली गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुए आरोपी; पुलिस जांच तेज

संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुए आरोपी; पुलिस जांच तेज

पंजाब के संगरूर जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालय पर आधी रात को कथित पेट्रोल बम से हमला किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। उभावाल रोड स्थित भाजपा कार्यालय को निशाना बनाकर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने ज्वलनशील पदार्थ से भरी बोतल फेंकी। गनीमत रही कि...

E20 पेट्रोल पर फिर छिड़ी बहस! पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल बोले- नई Defender का फ्यूल पंप हुआ खराब

E20 पेट्रोल पर फिर छिड़ी बहस! पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल बोले- नई Defender का फ्यूल पंप हुआ खराब

देशभर में E20 पेट्रोल को लेकर बहस लगातार तेज होती जा रही है। कई वाहन चालकों का दावा है कि E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से उनकी गाड़ियों का माइलेज कम हो गया है, जबकि कुछ लोग वाहन के फ्यूल सिस्टम और इंजन में तकनीकी समस्याएं आने की शिकायत भी कर रहे हैं। इसी बीच मशहूर पंजाबी...

सियासत गरम! अस्पताल में आमने-सामने आए राजा वडिंग और जसबीर गढ़ी, मदद को लेकर छिड़ी जुबानी जंग

सियासत गरम! अस्पताल में आमने-सामने आए राजा वडिंग और जसबीर गढ़ी, मदद को लेकर छिड़ी जुबानी जंग

बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के बाद पंजाब की राजनीति गर्मा गई है। इस मुद्दे पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और पंजाब अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसबीर सिंह गढ़ी के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। दोनों नेताओं के अस्पताल दौरे और...

लुधियाना में 2.5 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, मालिक की फोटो लगाकर रची साजिश

लुधियाना में 2.5 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, मालिक की फोटो लगाकर रची साजिश

लुधियाना में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी के चर्चित मामले में कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कारोबारी के मालिक की फोटो का दुरुपयोग कर करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में राजस्थान से एक आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की...

CM भगवंत मान का केंद्र पर हमला, बोले- ‘पंजाब में साढ़े चार साल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ’

CM भगवंत मान का केंद्र पर हमला, बोले- ‘पंजाब में साढ़े चार साल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ’

देशभर में NEET-UG पेपर लीक विवाद को लेकर जारी राजनीतिक घमासान के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में पंजाब में एक भी प्रतियोगी...

Get In Touch
close slider

Get In Touch