
गैंगवार और अपराध की दुनिया में कुख्यात गैंगस्टर गगनदीप सिंह उर्फ गैरी ललतों उर्फ ‘रावण’ को खन्ना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को उस समय पकड़ा गया जब वह हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग करके भागने की कोशिश कर रहा था। जवाबी कार्रवाई में सिटी थाना-2 के एस.एच.ओ. तरविंदर बेदी ने गोली चलाकर गैरी की टांग में गोली मारी और उसे काबू कर लिया। इस कार्रवाई के दौरान एस.एच.ओ. बेदी भी घायल हुए।
15 जून को खन्ना के ग्रीनलैंड होटल के पास हुई गैंगवार की घटना के बाद गैरी पुलिस के निशाने पर था। इस फायरिंग में गैरी ललतों और सुखवीर भूचा गैंग आमने-सामने आए थे। सूत्रों के अनुसार यह विवाद एक लड़की से दोस्ती को लेकर शुरू हुआ, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गया। गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस ने गैरी समेत चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था।









