Jalandhar के इस ईलाके में विवाद के बाद चली गोली

by | Jun 21, 2025 | Crime

Jun 21, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

Jalandhar Firing : बड़ी ख़बर पंजाब के जालंधर शहर से है जहां पर एक विवाद के बाद पंजाब पुलिस के गनमैन द्वारा गोली चली दी गई है। घटना पिम्स अस्पताल के पास पॉश एरिया की है। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। जख्मी व्यक्ति के पैर पर गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार प्लाट के मालिकों ने आरोप लगाया है कि उनके प्लाट पर कब्जा करने की कोशिश हुई है। वह आज यानी शनिवार को प्लाट में मिट्टी डलवाने के लिए वहां पर पहुंचे ही थे। उक्त प्लाट के सामने रहने वाले स्टीफन अपने गनमैन के साथ बाहर आ गया। जिसके बाद उसके गनमैन ने गोली चला दी। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग तुरंत इकट्ठा हो गए थे। वहीं, जिस गनमैन द्वारा गोली चला गई है, उसका नाम अश्विनी बताया ज़ा रहा है।

 

क्या कहते है इस मामले में स्टीफन कलेर

 

वहीं इस बारे में  स्टीफन कलेर ने कहा- प्लाट मिट्टी डालने के लिए पहुंचे लोगों को प्लाट मालिक से बात करवाने के लिए कहा गया था। जिसके बाद प्लाट मालिकों से बात करवाई गई और मैं अंदर चला गया था। मगर इस दौरान उक्त प्लाट पर मिट्टी डालने आए लोगों ने गनमैन के साथ लड़ाई शुरू कर दी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने मारपीट करने की कोशिश की, जिसके चलते गनमैन ने बचाव करते हुए गोली चलाई थी।

 

क्या कहते है पुलिस अधिकारी

 

एसीपी जगरूप कौर ने कहा- घटना स्थल पर गोली चलने की सूचना मिली थी। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है। एसीपी ने माना की सरकारी कर्मी की ओर से गोली चलाई गई है। मौके पर लोगों ने गोली का खोल भी बरामद किया है। वहीं, एसीपी जगरूप ने कहा- फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले अगली कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
जालंधर में कथित जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, पाकिस्तान से जुड़े 3 संदिग्ध गिरफ्तार

जालंधर में कथित जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, पाकिस्तान से जुड़े 3 संदिग्ध गिरफ्तार

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान में बैठे कथित अपराधियों के संपर्क में रहकर सरकारी विभागों और संवेदनशील संस्थानों से जुड़ी सूचनाएं साझा कर रहे...

पंजाबी मूल की महिला जेल गार्ड को सजा, कैदी की मदद करना पड़ा भारी

पंजाबी मूल की महिला जेल गार्ड को सजा, कैदी की मदद करना पड़ा भारी

कनाडा में पंजाबी मूल की एक महिला जेल गार्ड को कैदी की मदद करने और अपने पद का दुरुपयोग करने के मामले में अदालत ने दो वर्ष की कंडीशनल (सशर्त) सजा सुनाई है। अदालत के आदेश के अनुसार महिला को निर्धारित अवधि तक हाउस अरेस्ट (घर में नजरबंद) रहना होगा और सामुदायिक सेवा...

1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस

1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस

विदेश यात्रा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अहम खबर है। केंद्र सरकार ने लगभग 14 वर्षों बाद पासपोर्ट शुल्क में बड़ा संशोधन करते हुए नई फीस लागू करने का ऐलान किया है। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी पासपोर्ट (संशोधन) नियम, 2026 के अनुसार नई दरें 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होंगी।...

Punjab Office Timing: 1 जुलाई से पंजाब के सरकारी दफ्तरों का समय फिर बदला

Punjab Office Timing: 1 जुलाई से पंजाब के सरकारी दफ्तरों का समय फिर बदला

पंजाब सरकार ने सरकारी कार्यालयों के कामकाज के समय में एक बार फिर बदलाव कर दिया है। भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते लागू किए गए विशेष कार्यालय समय को अब समाप्त कर दिया गया है। राज्य सरकार के नए आदेशों के अनुसार 1 जुलाई 2026 से सभी सरकारी कार्यालय पहले की तरह सुबह 9:00 बजे...

जालंधर में दोस्त ही निकला कातिल! 4 दिन बाद डंप के नीचे दफन मिला युवक का शव

जालंधर में दोस्त ही निकला कातिल! 4 दिन बाद डंप के नीचे दफन मिला युवक का शव

पंजाब के जालंधर कैंट क्षेत्र से चार दिन पहले लापता हुए युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने युवक का शव डंपिंग साइट के नीचे से बरामद कर लिया है। मामले में मृतक के दोस्त को गिरफ्तार किया गया है, जिसने पूछताछ के दौरान हत्या कर शव को डंप के नीचे दबाने की बात...

Get In Touch
close slider

Get In Touch