नितिन कोहली ने ‘फिट सेंट्रल प्रोजेक्ट’ की शुरुआत, हर वार्ड में बनेंगे आधुनिक खेल मैदान

by | Aug 7, 2025 | Political

Aug 7, 2025 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज और आम आदमी पार्टी के नेता नितिन कोहली ने गुरुवार को जालंधर में ‘फिट सेंट्रल प्रोजेक्ट’ की औपचारिक शुरुआत की। इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य जालंधर के सभी आयु वर्ग के लोगों को फिटनेस और सक्रिय जीवनशैली की ओर प्रेरित करना है।

इस योजना के तहत सेंट्रल हलके के सभी 23 वार्डों में अत्याधुनिक खेल मैदान विकसित किए जाएंगे, जिनमें फ्लडलाइट्स, टर्फ वॉकिंग ट्रैक, सिंथेटिक बैडमिंटन व वॉलीबॉल कोर्ट, और फुटबॉल, क्रिकेट, वॉलीबॉल जैसी खेल सुविधाएं शामिल होंगी।

योजना की शुरुआत सूर्या एन्क्लेव के पांच एकड़ के पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट और आदर्श नगर पार्क में बैडमिंटन कोर्ट से हुई है। रामा मंडी क्षेत्र में भी इसी प्रकार के कार्य शुरू कर दिए गए हैं।

इस मौके पर नितिन कोहली ने कहा, “आज के समय में जब बच्चे और युवा सोशल मीडिया और मोबाइल स्क्रीन पर ज्यादा समय बिता रहे हैं, ऐसे में हमें उन्हें वापस खेल के मैदानों में लाना होगा। यह सिर्फ फिटनेस नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और समाज निर्माण का भी अभियान है।”

उन्होंने बताया कि यह लीग सिर्फ युवाओं तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी वर्गों के लिए खुलेगी। महिलाओं को भी इसमें भाग लेने का पूरा मौका दिया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से यह ग्राउंड हर वार्ड में स्थानीय निवासियों के पास ही होंगे।

अक्टूबर 2025 के अंत तक सभी ग्राउंड्स का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद चार मुख्य खेलों में विभिन्न लीग्स शुरू की जाएंगी। इस प्रोजेक्ट का लक्ष्य पहले चरण में 2000–3000 प्रतिभागियों को जोड़ने का है, जिसे अगले पांच वर्षों में बढ़ाकर 20,000 तक ले जाया जाएगा।

नितिन कोहली ने यह भी घोषणा की कि सभी खिलाड़ियों को निःशुल्क खेल किट्स व उपकरण दिए जाएंगे ताकि समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

पंजाब के जालंधर जिले में आने वाले फिल्लौर में चल रहे डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में झूले पर सवार और आसपास खड़े कई लोग घायल हो गए, जिनमें...

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

Get In Touch
close slider

Get In Touch