बड़ी खबर: सरकारी स्कूल में घुसकर टीचर पर गोलियां, बच्चों की जान बची

by | Oct 10, 2025 | Crime

Oct 10, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

फरीदकोट के पास स्थित सरकारी मिडिल स्कूल जंडवाला संधूआं में शुक्रवार सुबह सनसनीखेज वारदात हुई। विज्ञान शिक्षक मंदीप सिंह बत्रा पर स्कूल परिसर के अंदर एक दंपत्ति ने गोलीबारी कर दी। गोली उनके पैरों को निशाना बनाते हुए दागी गई, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। घटना के दौरान किसी भी छात्र को कोई नुकसान नहीं हुआ।

कैसे हुई वारदात?

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक पुरुष और एक महिला स्कूल में दाखिल हुए और शिक्षक मंदीप सिंह पर लगातार दो गोलियां चला दीं। गोली चलने की आवाज़ से स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। बच्चे डरकर चीखने लगे और स्टाफ मौके पर दौड़ा। लोगों को आता देख आरोपी दंपत्ति तुरंत मौके से फरार हो गया।

शिक्षक ने बताई पूरी कहानी

मंदीप सिंह बत्रा ने बताया कि हमलावर हरप्रीत सिंह था, जिसके साथ उनका पुराना विवाद चल रहा है। उसकी पत्नी भी साथ थी। आरोप है कि गोलियां चलाने के बाद आरोपी ने उन पर कुर्सी फेंककर हमला करने की कोशिश की। किसी तरह भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई।

पुलिस की कार्रवाई

सादिक थाने के एसएचओ नवदीप भट्टी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश का मामला है। पुलिस ने आरोपी हरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
जालंधर ED दफ्तर में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 अधिकारियों के तबादले

जालंधर ED दफ्तर में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 अधिकारियों के तबादले

जालंधर से प्रवर्तन निदेशालय (ED) कार्यालय को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, विभाग में एक साथ 13 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है, जिससे प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। खास बात यह है कि इनमें कुछ अधिकारी ऐसे भी शामिल हैं जो करीब एक साल पहले ही...

फगवाड़ा में DSP योगेश कुमार को छाती में लगी गोली, मौत

फगवाड़ा में DSP योगेश कुमार को छाती में लगी गोली, मौत

इस समय की बड़ी ख़बर पंजाब के फगवाड़ा शहर से सामने आ रही है जहां पर DSP योगेश कुमार की सरकारी रिवॉल्वर से ही गोली चलने से मौत हो गई है, मिली ज़ानकारी के अनुसार  यह घटना सुबह करीब 7:30 बजे पुलिस स्टेशन सदर फगवाड़ा के पास स्थित उनके सरकारी क्वार्टर में हुई। बताया जा रहा है...

चंडीगढ़ में भ्रामक पोस्ट पर सख्त कार्रवाई, लेखिका समेत कई सोशल मीडिया हैंडल्स पर FIR दर्ज

चंडीगढ़ में भ्रामक पोस्ट पर सख्त कार्रवाई, लेखिका समेत कई सोशल मीडिया हैंडल्स पर FIR दर्ज

चंडीगढ़ से सोशल मीडिया पर फेक और आपत्तिजनक कंटेंट फैलाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ पुलिस ने भ्रामक वीडियो पोस्ट करने के मामले में लेखिका मधु किश्वर सहित कई सोशल मीडिया हैंडल्स के खिलाफ सेक्टर-26 थाने में FIR दर्ज की है।...

बेअदबी विरोधी कानून पर सियासी घमासान, सुखबीर बादल की चुप्पी पर AAP का बड़ा सवाल

बेअदबी विरोधी कानून पर सियासी घमासान, सुखबीर बादल की चुप्पी पर AAP का बड़ा सवाल

चंडीगढ़ से पंजाब की राजनीति को गरमाने वाली बड़ी खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने ‘जगत जोत गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार बिल, 2026’ को लेकर शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की चुप्पी पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा...

गुरु रविदास प्रकाश पर्व: काशी यात्रा के लिए विशेष ट्रेनों का शेड्यूल जल्द जारी करे केंद्र — दीपक बाली

गुरु रविदास प्रकाश पर्व: काशी यात्रा के लिए विशेष ट्रेनों का शेड्यूल जल्द जारी करे केंद्र — दीपक बाली

चंडीगढ़ से बड़ी धार्मिक और राजनीतिक महत्व की खबर सामने आई है। पंजाब सरकार के सांस्कृतिक एवं पर्यटन विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने केंद्र सरकार से अपील की है कि श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के अवसर पर पंजाब से काशी (वाराणसी) के लिए विशेष रेलगाड़ियों का...

Get In Touch
close slider

Get In Touch