थियोपिया ज्वालामुखी विस्फोट का असर भारत तक, पंजाब-हिमाचल समेत कई राज्यों में अलर्ट

by | Nov 25, 2025 | National

Nov 25, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

इथियोपिया में हायली गुब्बी ज्वालामुखी (Hayli Gubbi Volcano) के अचानक हुए विस्फोट का प्रभाव अब भारत तक पहुंचने लगा है। 12 हज़ार वर्षों से शांत यह ज्वालामुखी 23 नवंबर 2025 को फट पड़ा, जिससे भारी मात्रा में राख और सल्फर डाइऑक्साइड का गुबार वायुमंडल में फैल गया। वैज्ञानिकों के अनुसार यह राख का बादल हवा के रुख के कारण भारत, यमन और ओमान तक पहुंच रहा है, जिससे हवाई यात्रा और वायु गुणवत्ता पर असर दिखने लगा है।

दिल्ली-एनसीआर में कल रात से ही राख मिश्रित जहरीली हवा दर्ज की गई, जिसके चलते कई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। इसका सबसे अधिक असर पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली और हरियाणा में देखा जा सकता है।

DGCA ने एयरलाइंस को एडवाइजरी जारी करते हुए राख वाले क्षेत्रों से दूर उड़ान भरने, रूट बदलने और इंजनों की विशेष जांच करने के निर्देश दिए हैं। वहीं IMD का कहना है कि राख का गुबार राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में पहुंच चुका है, जबकि आज रात तक इसका असर पंजाब और हिमाचल तक पड़ सकता है।

हालांकि वैज्ञानिकों का मानना है कि राख का गुबार ऊंचाई पर है, इसलिए जनजीवन पर बड़ा खतरा नहीं होगा। अनुमान है कि यह बादल रात तक भारत से बाहर निकलकर चीन की तरफ बढ़ जाएगा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

पंजाब के जालंधर जिले में आने वाले फिल्लौर में चल रहे डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में झूले पर सवार और आसपास खड़े कई लोग घायल हो गए, जिनमें...

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

Get In Touch
close slider

Get In Touch