
इस समय की बड़ी खबर पंजाब के जिला नवांशहर से आ रही है जहां पर देर रात को पंजाब पुलिस और नशा तस्कर में गोली चलने की ख़बर सामने आई है जहां पर पुलिस द्वारा उक्त नशा तस्कर का Encounter किया गया है। इस संबंधी ज़ानकारी देते हुए एसएसपी नवांशहर ने बताया कि बीेते दिनी नवांशहर पुलिस द्वारा एक नशा तस्कर गिरफ्तार किया गया था, जिसकी निशानदेही पर पुलिस उसका नाज़ायज़ हथियार रिकवर करने के लिए आई थी।
इस दौरान तस्कर ने पुलिस पर गोली चला दी जोकि थाना प्रभारी की गाड़ी पर लगी, जिसके बाद पुलिस आरोपी भी गोली चला दी। आपको बतां दें कि पंजाब सरकार के कड़े निर्देषों के बाद पंजाब में पंजाब पुलिस पूरी तरह से नशा तस्करों और बदमाशों के पीछे लगी हुई है तांकि पंजाब में अमन शांति का माहौल बना कर रखा ज़ा सके।









