15 जून से शुरू होगी पंजाब में ईजी रजिस्ट्रेशन योजना, सरकार ने किया यह काम

by | Jun 7, 2025 | National

Jun 7, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

पंजाब सरकार द्वारा आम जनता को सरल, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त भूमि पंजीकरण प्रणाली प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई ईजी रजिस्ट्रेशन योजना को राज्यभर में 15 जून से लागू किया जाएगा। यह योजना रैवेन्यू विभाग की कार्यप्रणाली में एक तकनीकी और प्रशासनिक क्रांति कहा जा रहा है, जिसके तहत लोगों को प्रापर्टी रजिस्ट्रेशन से जुड़ी सभी सेवाएं एक छत के नीचे और निर्धारित समय में प्रदान की जाएंगी।

 

इस योजना को कारगर बनाने के लिए पंजाब सरकार ने राज्य के 23 जिलों में विभिन्न कार्यों के लिए कुल 40 करोड़ रुपए के फंड जारी कर दिए हैं। यह राशि न केवल कांट्रैक्ट पर तैनात किए जाने वाले कर्मियों के वेतन, सिविल वर्क, हार्डवेयर व कम्प्यूटर उपकरणों की खरीद पर खर्च की जाएगी। इसके अलावा ईजी रजिस्ट्रेशन योजना के तहत कांट्रैक्ट पर वकील को 40000, पटवारी 35000 व डीडराईटर/डाटा एंट्री ऑपरेटर को मिलेगा 18000 रुपए मानदेय दिया जाएगा।

13.50 करोड़ रुपए से होगा सिविल वर्क

सरकार ने राज्य के 23 जिलों में जिला मुख्यालय, तहसील व सब-तहसील स्तर पर सिविल वर्क के लिए 13.50 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। इस राशि का उपयोग कार्यालयों में सुव्यवस्थित बैठने की व्यवस्था, फर्नीचर, लाइटिंग, वेटिंग रूम, डिस्प्ले बोर्ड आदि सुविधाएं विकसित करने के लिए किया जाएगा। जिसको लेकर हरेक जिला हैडक्वार्टर को 15 लाख रुपए, तहसील हैडक्वार्टर को 10 लाख और हरेक सब-तहसील लेवल पर 6.50 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इस निवेश से रजिस्ट्री कार्यालयों का माहौल न केवल लोगों के लिए सुविधाजनक बनेगा, बल्कि कर्मचारियों के लिए भी अनुकूल कार्य वातावरण तैयार होगा।

हार्डवेयर व कम्प्यूटर उपकरणों के लिए 5 करोड़ रुपए का बजट

डिजिटल रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को मजबूती देने के लिए राज्य सरकार ने 5 करोड़ रुपए के विशेष बजट से कम्प्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर, यू.पी.एस., इंटरनैट कनैक्टिविटी, सर्वर और नैटवर्किंग उपकरणों की खरीद की योजना बनाई है। इन फंडों का वितरण जिलों की तहसील संख्या के अनुसार किया जाएगा। जिस जिला में 4 से कम तहसील होगी वहां 14 लाख रुपए, 4 से अधिक लेकिन 8 से कम तहसीलों वाले जिलों को 21 लाख रुपए के अलावा 8 से अधिक तहसीलों वाले जिलों पर 28 लाख रुपए रुपए का खर्च निर्धारित किया गया है।

 

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
CM भगवंत मान ने 50 डॉक्यूमेंट्री वैन रवाना कीं, 13 हजार गांवों तक पहुंचेगा श्री गुरु रविदास महाराज़ का संदेश

CM भगवंत मान ने 50 डॉक्यूमेंट्री वैन रवाना कीं, 13 हजार गांवों तक पहुंचेगा श्री गुरु रविदास महाराज़ का संदेश

श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को ऐतिहासिक और जनभागीदारी वाला बनाने की दिशा में पंजाब सरकार ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को 50 अत्याधुनिक मोबाइल डॉक्यूमेंट्री वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो पूरे पंजाब...

नूरा सिस्टर्स के परिवार पर विवाद गहराया, धार्मिक टिप्पणी को लेकर विरोध; पुलिस में शिकायत दर्ज

नूरा सिस्टर्स के परिवार पर विवाद गहराया, धार्मिक टिप्पणी को लेकर विरोध; पुलिस में शिकायत दर्ज

पंजाब की प्रसिद्ध सूफी गायिका नूरा सिस्टर्स के परिवार से जुड़ा एक नया विवाद सामने आया है। कथित धार्मिक टिप्पणी को लेकर मंगलवार को कुछ लोगों ने परिवार के खिलाफ विरोध जताया और मामले में कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जब वे परिवार से इस मुद्दे पर...

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर महंगी; जानिए जालंधर के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर महंगी; जानिए जालंधर के ताजा भाव

सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को जारी ताजा भाव के अनुसार सोने की कीमतों में गिरावट, जबकि चांदी के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग का असर...

बठिंडा में नशा तस्कर पर बड़ी कार्रवाई: अवैध इमारत पर चला बुलडोजर, प्रशासन का सख्त संदेश

बठिंडा में नशा तस्कर पर बड़ी कार्रवाई: अवैध इमारत पर चला बुलडोजर, प्रशासन का सख्त संदेश

पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान के तहत बठिंडा में जिला प्रशासन और पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित नशा तस्कर की अवैध रूप से बनाई गई इमारत को बुलडोजर से गिरा दिया। प्रशासन का कहना है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त...

गुरदासपुर में सरपंच के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, देर रात बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

गुरदासपुर में सरपंच के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, देर रात बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

पंजाब के गुरदासपुर जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। थाना सदर क्षेत्र के गांव चोर सिद्धवां में सोमवार देर रात अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मौजूदा सरपंच मनजिंदर सिंह के घर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch