डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर केस: शिकायतकर्ता आकाश बत्ता ने हाईकोर्ट से मांगी सुरक्षा

by | Oct 18, 2025 | National

Oct 18, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब पुलिस के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाने वाले शिकायतकर्ता आकाश बत्ता ने अब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। बत्ता ने दावा किया है कि उन्हें और उनके परिवार को डीआईजी भुल्लर और उनके सहयोगियों से गंभीर जान का खतरा है। उन्होंने अदालत से अपनी और अपने परिजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति अमन चौधरी ने पंजाब सरकार और सीबीआई को निर्देश दिया कि बत्ता की सुरक्षा संबंधी आशंकाओं की जांच की जाए और जरुरत पड़ने पर उन्हें कानून के अनुसार सुरक्षा दी जाए।

परिजनों को भी खतरे का आरोप

याचिका में आकाश बत्ता ने बताया कि उन्हें आशंका है कि भुल्लर के प्रभाव में आकर पंजाब पुलिस उन पर झूठे केस दर्ज कर सकती है या फिर सबूत मिटाने के लिए कोई दुर्घटना करवाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले के मुख्य शिकायतकर्ता हैं, इसीलिए उन पर दबाव बनाने की कोशिश हो सकती है।

उन्होंने केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों से भी सुरक्षा प्रदान करने की गुहार लगाई है। बत्ता ने बताया कि उनकी पत्नी और तीन नाबालिग बच्चों सहित पूरे परिवार को खतरा बना हुआ है।

रिश्वतखोरी मामले में डीआईजी गिरफ्तार

गुरुवार को सीबीआई ने डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को एक निजी व्यक्ति से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी भुल्लर रूपनगर (रोपड़) रेंज के डीआईजी पद पर तैनात थे। उन्हें चंडीगढ़ स्थित उनके कार्यालय से सीबीआई ने हिरासत में लिया।

शिकायतकर्ता आकाश बत्ता की लिखित शिकायत के आधार पर सीबीआई ने यह कार्रवाई की। आरोप है कि 2023 में सरहिंद थाने में दर्ज एफआईआर को निपटाने के लिए डीआईजी ने एक बिचौलिए के माध्यम से 8 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। कहा गया कि स्क्रैप कारोबार से जुड़े मामले में आगे कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

सीबीआई ने भुल्लर के कई ठिकानों पर छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकदी, करीब 1.5 किलो सोने-चांदी के जेवर और कई कीमती संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुए आरोपी; पुलिस जांच तेज

संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुए आरोपी; पुलिस जांच तेज

पंजाब के संगरूर जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालय पर आधी रात को कथित पेट्रोल बम से हमला किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। उभावाल रोड स्थित भाजपा कार्यालय को निशाना बनाकर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने ज्वलनशील पदार्थ से भरी बोतल फेंकी। गनीमत रही कि...

E20 पेट्रोल पर फिर छिड़ी बहस! पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल बोले- नई Defender का फ्यूल पंप हुआ खराब

E20 पेट्रोल पर फिर छिड़ी बहस! पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल बोले- नई Defender का फ्यूल पंप हुआ खराब

देशभर में E20 पेट्रोल को लेकर बहस लगातार तेज होती जा रही है। कई वाहन चालकों का दावा है कि E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से उनकी गाड़ियों का माइलेज कम हो गया है, जबकि कुछ लोग वाहन के फ्यूल सिस्टम और इंजन में तकनीकी समस्याएं आने की शिकायत भी कर रहे हैं। इसी बीच मशहूर पंजाबी...

सियासत गरम! अस्पताल में आमने-सामने आए राजा वडिंग और जसबीर गढ़ी, मदद को लेकर छिड़ी जुबानी जंग

सियासत गरम! अस्पताल में आमने-सामने आए राजा वडिंग और जसबीर गढ़ी, मदद को लेकर छिड़ी जुबानी जंग

बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के बाद पंजाब की राजनीति गर्मा गई है। इस मुद्दे पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और पंजाब अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसबीर सिंह गढ़ी के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। दोनों नेताओं के अस्पताल दौरे और...

लुधियाना में 2.5 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, मालिक की फोटो लगाकर रची साजिश

लुधियाना में 2.5 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, मालिक की फोटो लगाकर रची साजिश

लुधियाना में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी के चर्चित मामले में कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कारोबारी के मालिक की फोटो का दुरुपयोग कर करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में राजस्थान से एक आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की...

CM भगवंत मान का केंद्र पर हमला, बोले- ‘पंजाब में साढ़े चार साल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ’

CM भगवंत मान का केंद्र पर हमला, बोले- ‘पंजाब में साढ़े चार साल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ’

देशभर में NEET-UG पेपर लीक विवाद को लेकर जारी राजनीतिक घमासान के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में पंजाब में एक भी प्रतियोगी...

Get In Touch
close slider

Get In Touch