धान की फसल को लेकर बड़ी अपडेट : पंजाब में धान की खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार

by | Nov 5, 2024 | National

Nov 5, 2024 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब में धान की खरीद ने 100 लाख मीट्रिक टन का आंकड़ा पार कर लिया है। पंजाब सरकार ने धान की निर्बाध खरीद सुनिश्चित कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

यह उल्लेखनीय है कि इस खरीद सीजन के दौरान राज्य की मंडियों में 185 लाख मीट्रिक टन धान की आवक होने की संभावना है। इस बार राज्य में धान का रकबा 32 लाख हेक्टेयर था, जो केंद्रीय अनाज भंडार में धान का बड़ा योगदान करता है। खरीफ मंडीकरण सीजन 2024-25 के दौरान भारतीय रिजर्व बैंक पहले ही 41,378 करोड़ रुपए की नकद ऋण सीमा (सी.सी.एल.) जारी कर चुका है।

मुख्यमंत्री, जिन्होंने राज्य में खरीद और लिफ्टिंग कार्यों की लगातार निगरानी की, ने व्यक्तिगत रूप से मंडियों में किसानों के एक-एक दाने की खरीद और लिफ्टिंग को सुचारू रूप से सुनिश्चित किया। खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 5 नवंबर (मंगलवार) तक राज्य की मंडियों में 110.89 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है, जिसमें से 105.09 लाख मीट्रिक टन फसल की खरीद की जा चुकी है। फसल के भुगतान के लिए 22047 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं। धान की आवक में अब तक पटियाला जिला सबसे आगे है, जहां 9.42 लाख मीट्रिक टन फसल पहुंची है। इसके बाद फिरोजपुर (8.14 एल.एम.टी.), तरनतारन (7.26 एल.एम.टी.), जालंधर (7.16 एल.एम.टी.) और संगरूर (7.10 एल.एम.टी.) हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों के हितों की रक्षा के प्रति राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में धान की निर्बाध खरीद सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने बताया कि धान की खरीद के लिए राज्य भर में 2651 मंडियां स्थापित की गई हैं।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

पंजाब के जालंधर जिले में आने वाले फिल्लौर में चल रहे डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में झूले पर सवार और आसपास खड़े कई लोग घायल हो गए, जिनमें...

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

Get In Touch
close slider

Get In Touch