स्वतंत्रता दिवस पर CM भगवंत मान का पंजाबवासियों को बड़ा तोहफा, 10 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा सभी नागरिकों को मिलेगा

by | Aug 15, 2025 | International

Aug 15, 2025 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

फरीदकोट। स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाबवासियों को 10 लाख रुपये तक का सार्वभौमिक स्वास्थ्य बीमा योजना का तोहफा दिया। फरीदकोट में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता की लड़ाई में शहीद हुए 80% लोग पंजाब से थे और यह जज़्बा हमें हमारे गुरुओं से विरासत में मिला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाजन का सबसे बड़ा दर्द भी पंजाब ने झेला, लेकिन आज राज्य विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि उनके डेढ़ साल के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए, जिनमें सबसे अहम सभी परिवारों के लिए 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा है, जो 2 अक्टूबर से लागू होगा।

इस योजना में किसी भी आय वर्ग, श्रेणी या विशेष पात्रता की आवश्यकता नहीं होगी। बस आधार कार्ड और वोटर कार्ड के साथ 552 प्राइवेट और सभी सरकारी अस्पतालों में इलाज की सुविधा मिलेगी। जल्द ही 500 और अस्पताल जोड़े जाएंगे। इलाज का पूरा खर्च पंजाब सरकार वहन करेगी।

उन्होंने बताया कि राज्य में वर्तमान में 881 आम आदमी क्लीनिक चल रहे हैं, जहां रोजाना लगभग 70,000 लोग इलाज करवा रहे हैं, और 200 नए क्लीनिक खोले जा रहे हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब ने 2017 में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (NAS) में 29वें स्थान से छलांग लगाकर 2025 में पहला स्थान हासिल किया है, केरल को पीछे छोड़ते हुए। स्कूली परीक्षाओं में भी राज्य की छात्राओं ने लगातार शीर्ष स्थान प्राप्त किए हैं। फरीदकोट की नवजोत कौर ने 8वीं कक्षा, अक्सनूर ने 10वीं और दलजीत कौर ने 12वीं कक्षा में राज्य में शीर्ष रैंक हासिल की है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
अमेरिका से गांव लौट रहे दंपति की दर्दनाक हादसे में मौत

अमेरिका से गांव लौट रहे दंपति की दर्दनाक हादसे में मौत

पंजाब के पट्टी क्षेत्र से जुड़े एक दंपति की हरियाणा के पानीपत के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों अमेरिका से अपने पैतृक गांव मरगिंदपुरा लौट रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व सरपंच रणजीत सिंह और उनकी पत्नी सतिंदर कौर अमेरिका...

दोस्ती का भरोसा तोड़ा, महिला से दुष्कर्म और फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोप

दोस्ती का भरोसा तोड़ा, महिला से दुष्कर्म और फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोप

पंजाब के लुधियाना में दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने परिचित युवक पर जबरन दुष्कर्म करने और उसकी अश्लील तस्वीरें व वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि आरोपी हरजिंदर...

200 रुपये की टिकट से चमकी किस्मत, जीरकपुर का सिक्योरिटी गार्ड बना करोड़पति

200 रुपये की टिकट से चमकी किस्मत, जीरकपुर का सिक्योरिटी गार्ड बना करोड़पति

मोहाली के जीरकपुर में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करने वाले एक व्यक्ति की किस्मत अचानक चमक गई। पंजाब स्टेट लॉटरी में उसने डेढ़ करोड़ रुपये का पहला इनाम जीतकर सबको हैरान कर दिया। जानकारी के अनुसार पंचकूला जिले की रायपुर रानी तहसील के गांव मौली निवासी कपिल ने 200...

नैंसी ग्रेवाल मौत मामला: मां ने वीडियो जारी कर मांगी माफी, कहा– सदमे में ले लिए कई नाम

नैंसी ग्रेवाल मौत मामला: मां ने वीडियो जारी कर मांगी माफी, कहा– सदमे में ले लिए कई नाम

मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी ग्रेवाल की मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस मामले में अब नया मोड़ तब आया जब नैंसी की मां ने उनकी सोशल मीडिया आईडी से एक भावुक वीडियो साझा करते हुए पहले लगाए गए आरोपों को लेकर माफी मांग ली। करीब 55 सेकंड के इस वीडियो...

पंजाब-दिल्ली रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से ई-मेल

पंजाब-दिल्ली रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से ई-मेल

पंजाब में एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। आतंकी संगठन खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से रेलवे विभाग को ई-मेल भेजकर पंजाब-दिल्ली रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद रेलवे प्रशासन और पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।...

Get In Touch
close slider

Get In Touch