3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें समय, सूतक काल, धार्मिक महत्व और राशियों पर प्रभाव

by | Mar 2, 2026 | National

Mar 2, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

Chandra Grahan 2026: वर्ष 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च, मंगलवार को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर लगेगा। यह ग्रहण भारत में ग्रस्तोदित खंडग्रास चंद्र ग्रहण के रूप में दिखाई देगा, यानी चंद्रमा के उदय के समय ही ग्रहण की अवस्था नजर आएगी। धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से इसे विशेष माना जा रहा है।

किन क्षेत्रों में दिखेगा ग्रहण?

ज्योतिषाचार्य शीतल वर्मा के अनुसार यह चंद्र ग्रहण एशिया के अधिकांश हिस्सों में, विशेषकर भारत, पूर्वी और मध्य एशिया में देखा जा सकेगा। ऑस्ट्रेलिया और ओशिनिया में इसका दृश्य अधिक स्पष्ट रहेगा। उत्तर और मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के पश्चिमी भाग और प्रशांत महासागर क्षेत्र में भी यह नजर आएगा। हालांकि अफ्रीका और यूरोप के अधिकांश हिस्सों में यह दिखाई नहीं देगा।

भारत में चंद्र ग्रहण का समय (IST)

  • उपछाया प्रारंभ: दोपहर 02:14 बजे

  • आंशिक ग्रहण प्रारंभ: दोपहर 03:20 बजे

  • पूर्णता काल: शाम 04:34 से 05:32 बजे तक

  • आंशिक समाप्ति: शाम 06:45 बजे

  • उपछाया समाप्ति: शाम 07:53 बजे

पूर्वोत्तर भारत में पूर्णता की झलक अधिक स्पष्ट हो सकती है, जबकि दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों में चंद्रोदय के समय आंशिक चरण दिखाई देगा।

सूतक काल कब से?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण का सूतक नौ घंटे पहले लग जाता है।

  • सूतक प्रारंभ: सुबह 06:20 बजे

  • सूतक समाप्ति: शाम 06:45 बजे (मोक्ष काल)

भारत में ग्रहण दृश्य होने के कारण सूतक के नियम प्रभावी रहेंगे।

ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें?

क्या न करें

  • सूतक के बाद भोजन से परहेज करें (रोगी, बुजुर्ग, बच्चे अपवाद)

  • नुकीली वस्तुओं का उपयोग न करें

  • नया कार्य प्रारंभ न करें

  • मंदिर के पट बंद रखें

  • यात्रा और दांपत्य संबंध से बचें

क्या करें

  • ‘ॐ नमः शिवाय’ और महामृत्युंजय मंत्र का जाप

  • भोजन में तुलसी या कुश रखें

  • रामायण, गीता, हनुमान चालीसा का पाठ

  • ग्रहण से पहले और बाद में स्नान

ग्रहण के बाद के उपाय

  • स्नान और गंगाजल छिड़काव

  • दान-पुण्य

  • ताजा भोजन बनाकर ग्रहण करें

  • मूर्तियों का शुद्धिकरण

राशियों पर प्रभाव

मेष

सतर्क रहने का समय। निवेश और यात्रा में सावधानी रखें।

वृषभ

धन लाभ के योग। रुके कार्य पूरे होंगे, विवाह के संकेत।

मिथुन

नई नौकरी और जिम्मेदारी मिल सकती है। भरोसा सोच-समझकर करें।

कर्क

धन संबंधी मामलों में सतर्कता जरूरी।

सिंह

विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। खर्च बढ़ सकता है।

कन्या

करियर में तरक्की संभव। पारिवारिक तनाव हो सकता है।

तुला

सफलता और मान-सम्मान में वृद्धि।

वृश्चिक

समय सामान्य। लेनदेन में सावधानी रखें।

धनु

जीवन में बदलाव के संकेत। कला क्षेत्र में अवसर।

मकर

नौकरी-व्यापार में लाभ। नई चुनौतियां भी आएंगी।

कुंभ

आय के नए स्रोत बन सकते हैं। रिश्तों में सावधानी रखें।

मीन

खर्च बढ़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

वैज्ञानिक दृष्टिकोण

चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और उसकी छाया चंद्रमा पर पड़ती है। यह एक खगोलीय घटना है, जिसे नंगी आंखों से सुरक्षित रूप से देखा जा सकता है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
Fazilka में लूट गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार

Fazilka में लूट गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार

फाजिल्का: जिले में बढ़ती लूटपाट की घटनाओं के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी तेजधार हथियारों के साथ बड़ी वारदात की तैयारी में थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पंजपीर नगर की गली में रेड कर सभी को दबोच...

Sri Anandpur Sahib और Kiratpur Sahib के स्कूल 3 दिन रहेंगे बंद, होला मोहल्ला के चलते आदेश जारी

Sri Anandpur Sahib और Kiratpur Sahib के स्कूल 3 दिन रहेंगे बंद, होला मोहल्ला के चलते आदेश जारी

रूपनगर:  होला मोहल्ला के मद्देनज़र श्री आनंदपुर साहिब और श्री कीरतपुर साहिब ब्लॉक के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में 3 दिन की छुट्टी घोषित की गई है। जिला मैजिस्ट्रेट रूपनगर द्वारा जारी आदेश के अनुसार 2 मार्च से 4 मार्च तक शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। प्रशासन को मिली...

Iran पर हमलों के बाद हवाई संकट, भारत से सैकड़ों अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

Iran पर हमलों के बाद हवाई संकट, भारत से सैकड़ों अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान पर अमेरिका-इजराइल हमलों के बाद कई देशों ने अपना हवाई क्षेत्र बंद या सीमित कर दिया है। इसका सीधा असर भारत से संचालित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पड़ा है। 28 फरवरी को भारतीय एयरलाइनों की करीब 410 उड़ानें रद्द हुईं, 1 मार्च को कम से कम...

Jalandhar-जंडूसिंघा रोड पर 20 फुट गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, लूट की आशंका

Jalandhar-जंडूसिंघा रोड पर 20 फुट गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, लूट की आशंका

जालंधर: जालंधर से जंडूसिंघा जाने वाली सड़क पर दर्दनाक हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। निर्माणाधीन पुल के लिए खोदे गए करीब 20 फुट गहरे गड्ढे में देर रात लगभग 11:30 बजे बाइक गिर गई। युवक कई घंटों तक गड्ढे में तड़पता रहा और मौके पर ही दम तोड़ दिया। सुबह पास की दुकान...

Postgraduate Institute of Medical Education and Research में अब बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, 2 मार्च से नई व्यवस्था लागू

Postgraduate Institute of Medical Education and Research में अब बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, 2 मार्च से नई व्यवस्था लागू

चंडीगढ़: शहर के प्रमुख सरकारी अस्पतालों की तर्ज पर अब पीजीआई ने भी अपने स्टाफ की हाजिरी बायोमेट्रिक सिस्टम से लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था सोमवार, 2 मार्च से लागू होगी। शुरुआत एडवांस्ड पीडियाट्रिक सेंटर (APC) से की जा रही है। पीजीआई प्रशासन के अनुसार यह कदम...

Get In Touch
close slider

Get In Touch