Postgraduate Institute of Medical Education and Research में अब बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, 2 मार्च से नई व्यवस्था लागू

by | Mar 2, 2026 | States

Mar 2, 2026 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

चंडीगढ़: शहर के प्रमुख सरकारी अस्पतालों की तर्ज पर अब पीजीआई ने भी अपने स्टाफ की हाजिरी बायोमेट्रिक सिस्टम से लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था सोमवार, 2 मार्च से लागू होगी। शुरुआत एडवांस्ड पीडियाट्रिक सेंटर (APC) से की जा रही है।

पीजीआई प्रशासन के अनुसार यह कदम मरीजों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उठाया गया है। एपीसी स्टाफ की ओर से इस संबंध में प्रशासन को प्रस्ताव दिया गया था, जिस पर विचार के बाद आदेश जारी किए गए। संस्थान के डायरेक्टर प्रो. विवेक लाल के निर्देशानुसार सभी प्रशासनिक और तकनीकी कर्मचारियों को नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।

मरीजों की परेशानी बनी वजह

अधिकारियों का कहना है कि ओपीडी और वार्ड में कई बार जरूरी टेस्ट और अन्य प्रक्रियाओं में देरी की शिकायतें मिल रही थीं। दोपहर बाद संबंधित स्टाफ उपलब्ध न होने से बच्चों को अगले दिन फिर बुलाना पड़ता था, जिससे ओपीडी पर दबाव बढ़ता था। नई व्यवस्था से स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित होगी और इलाज की प्रक्रिया तेज होगी।

10 मिनट की देरी पर आधी छुट्टी कटेगी

  • सुबह 9:30 बजे तक बायोमेट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य।

  • अधिकतम 10 मिनट की छूट, वह भी विशेष परिस्थिति में।

  • 10 मिनट से ज्यादा देरी पर कैजुअल लीव से आधे दिन की कटौती।

  • महीने में दो बार एक घंटे की देरी को अतिरिक्त मेडिकल सुपरिटेंडेंट उचित कारण पर माफ कर सकते हैं।

यदि किसी को आपात कारण से अवकाश चाहिए तो उसी दिन कंट्रोलिंग ऑफिसर और प्रशासनिक ईमेल पर सूचना देना जरूरी होगा। हर महीने की समीक्षा के बाद आदतन देरी करने वालों की सूची एस्टैब्लिशमेंट ब्रांच को सौंपी जाएगी।

तकनीकी दिक्कत की स्थिति में रजिस्टर में हाजिरी दर्ज की जाएगी।

क्या बदलेगा इस फैसले से?

  • मरीजों को समय पर टेस्ट और इलाज

  • ओपीडी में भीड़ का दबाव कम

  • प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ेगी

  • ड्यूटी घंटों का सख्ती से पालन

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब में लगातार 3 दिन की छुट्टियां! घूमने का बना शानदार मौका, जानें कब-कब रहेंगे अवकाश

पंजाब में लगातार 3 दिन की छुट्टियां! घूमने का बना शानदार मौका, जानें कब-कब रहेंगे अवकाश

अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। पंजाब में 31 जुलाई से लगातार तीन दिन की छुट्टियों का लंबा वीकेंड मिलने जा रहा है। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों, छात्रों और अन्य लोगों को आराम के साथ-साथ यात्रा का भी बेहतरीन अवसर...

पंजाब की ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ पर बड़ा दावा! 72.56 लाख महिलाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन, 1 अगस्त को आएगी अगली किस्त

पंजाब की ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ पर बड़ा दावा! 72.56 लाख महिलाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन, 1 अगस्त को आएगी अगली किस्त

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं को पंजाब के लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 'मावां धीयां सत्कार योजना' के तहत...

पंजाब में बारिश का बड़ा अलर्ट! 27 से 29 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

पंजाब में बारिश का बड़ा अलर्ट! 27 से 29 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

उत्तर भारत में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पंजाब के कई जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई अच्छी बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हुई बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत दिलाई है। 27 से 29 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट...

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! अकाली दल के युवा नेता हनीश बंसल समर्थकों समेत AAP में शामिल

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! अकाली दल के युवा नेता हनीश बंसल समर्थकों समेत AAP में शामिल

पंजाब की राजनीति में शुक्रवार को एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। मानसा से शिरोमणि अकाली दल (बादल) के जिला यूथ प्रधान हनीश बंसल ने अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया। इसे मानसा जिले में AAP के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक बढ़त और अकाली दल...

लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, भारी बारिश से कटरा में फंसे हजारों श्रद्धालु

लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, भारी बारिश से कटरा में फंसे हजारों श्रद्धालु

विश्व प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी की पवित्र यात्रा शुक्रवार को लगातार छठे दिन भी अस्थायी रूप से स्थगित रही। जम्मू-कश्मीर के त्रिकुटा पर्वत क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और प्रतिकूल मौसम के कारण प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यात्रा...

Get In Touch
close slider

Get In Touch