Iran पर हमलों के बाद हवाई संकट, भारत से सैकड़ों अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

by | Mar 2, 2026 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान पर अमेरिका-इजराइल हमलों के बाद कई देशों ने अपना हवाई क्षेत्र बंद या सीमित कर दिया है। इसका सीधा असर भारत से संचालित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पड़ा है। 28 फरवरी को भारतीय एयरलाइनों की करीब 410 उड़ानें रद्द हुईं, 1 मार्च को कम से कम 350 उड़ानें प्रभावित रहीं और 2 मार्च को भी 300 से अधिक उड़ानों पर असर पड़ने की आशंका है।

नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) और एयरलाइंस ने यात्री सहायता कंट्रोल रूम के जरिए स्थिति पर नजर रखी है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति जरूर जांच लें।

यूरोपीय रूट सबसे ज्यादा प्रभावित

दिल्ली से लंदन, ज्यूरिख, फ्रैंकफर्ट, कोपेनहेगन, मिलान, वियना, एम्स्टर्डम, बर्मिंघम, पेरिस और मैनचेस्टर जैसे प्रमुख रूटों पर उड़ानें रद्द या री-रूट की गई हैं। कई फ्लाइट्स वैकल्पिक मार्ग से उड़ान भर रही हैं, जिससे यात्रा समय 2 से 4 घंटे तक बढ़ सकता है। कुछ उड़ानों को तकनीकी स्टॉप भी लेना पड़ रहा है।

प्रमुख एयरलाइनों का अपडेट

  • Qatar Airways ने 2 मार्च तक परिचालन रद्द किया।

  • Etihad Airways ने अबूधाबी से आने-जाने वाली उड़ानें स्थगित कीं।

  • Emirates ने दुबई रूट पर अस्थायी रोक बढ़ाई।

  • Lufthansa और British Airways ने मध्य पूर्व के कई गंतव्यों के लिए उड़ानें निलंबित कीं।

  • Air India और IndiGo ने यूएई, सऊदी अरब, कतर और इजराइल रूट पर अस्थायी रोक लगाई है।

मध्य पूर्व के ईरान, इराक, कुवैत, बहरीन, कतर, यूएई और इजराइल के हवाई क्षेत्र प्रभावित हैं, जिससे वैश्विक स्तर पर 1600 से अधिक उड़ानें प्रभावित बताई जा रही हैं।

यात्रियों के लिए सलाह

रिफंड, रीबुकिंग या वैकल्पिक उड़ान के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें। स्थिति तेजी से बदल रही है, इसलिए आधिकारिक अपडेट पर नजर रखना जरूरी है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
गैस सिलेंडर की कीमतों और सप्लाई को लेकर चंडीगढ़ में AAP का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

गैस सिलेंडर की कीमतों और सप्लाई को लेकर चंडीगढ़ में AAP का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और कथित सप्लाई समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) चंडीगढ़ ने रविवार को सेक्टर-17 प्लाज़ा में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। नीलम सिनेमा के सामने आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में...

पंजाब में लगातार 3 दिन की छुट्टियां, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

पंजाब में लगातार 3 दिन की छुट्टियां, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

पंजाब में मार्च महीने के दौरान कई महत्वपूर्ण सार्वजनिक छुट्टियां पड़ने जा रही हैं। इसी बीच विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाओं का दौर भी जारी है, क्योंकि राज्य के अधिकांश स्कूलों और कॉलेजों में मार्च-अप्रैल के दौरान परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। राज्य में 21 मार्च को...

लुधियाना में DRI की बड़ी कार्रवाई, 4.59 किलो हेरोइन बरामद; अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 9.19 करोड़

लुधियाना में DRI की बड़ी कार्रवाई, 4.59 किलो हेरोइन बरामद; अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 9.19 करोड़

पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की लुधियाना जोनल यूनिट ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने जालंधर-लुधियाना हाईवे पर कार्रवाई करते हुए 4.595 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब...

लुधियाना बस स्टैंड पर नौसरबाज का शिकार बना हिमाचल का कारोबारी

लुधियाना बस स्टैंड पर नौसरबाज का शिकार बना हिमाचल का कारोबारी

लुधियाना में ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामले में हिमाचल प्रदेश से रैडीमेड कपड़ों की खरीदारी के लिए आए एक कारोबारी को नौसरबाज ने बस स्टैंड पर अपना शिकार बना लिया। आरोपी ने खुद को फार्मासिस्ट बताकर कारोबारी को बातों में उलझाया और बेहोशी की दवा देकर...

दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला: Air India की सभी उड़ानें अस्थायी रूप से रद्द, यात्रियों को री-बुकिंग और रिफंड का विकल्प

दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला: Air India की सभी उड़ानें अस्थायी रूप से रद्द, यात्रियों को री-बुकिंग और रिफंड का विकल्प

दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास हुए ड्रोन हमले के बाद एयर ट्रैफिक पर बड़ा असर पड़ा है। सोमवार को Air India Group ने घोषणा की कि सुरक्षा कारणों के चलते दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से सभी उड़ानों का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। जानकारी के अनुसार...

Get In Touch
close slider

Get In Touch