चंडीगढ़ कैशियर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पिस्तौल सप्लाई करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

by | Jul 6, 2026 | Crime

Jul 6, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार कैमिस्ट के कैशियर जानकी दास की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच ने हत्या में इस्तेमाल की गई जिगाना पिस्तौल उपलब्ध कराने के आरोप में तीन युवकों को पंजाब के तरनतारन से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश कुमार उर्फ मनी, गुरमीत उर्फ बादशाह और सचिन उर्फ सिलवेस्टर के रूप में हुई है। फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं और उनसे हथियारों के नेटवर्क व अन्य सहयोगियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

मुख्य आरोपी अमित से भी जारी है पूछताछ

इस हत्याकांड में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी अमित से भी पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। वह फिलहाल सेक्टर-11 थाना पुलिस की चार दिन की रिमांड पर है। पुलिस पूरे मॉड्यूल और वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, अब तक अमित की निशानदेही पर कोई अहम बरामदगी नहीं हो सकी है। जांच एजेंसियां फिलहाल तीनों शूटरों और अन्य आरोपियों के बयानों का मिलान कर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही हैं।

हत्या में इस्तेमाल जिगाना पिस्तौल अब भी गायब

पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती हत्या में इस्तेमाल की गई जिगाना पिस्तौल की बरामदगी बनी हुई है। अभी तक यह हथियार पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

जांच अधिकारियों का मानना है कि वारदात के दौरान हमलावरों ने अपने चेहरे मास्क से ढके हुए थे। ऐसे में हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी जांच और अभियोजन के लिए महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित हो सकती है।

रिमांड बढ़ाने की तैयारी

पुलिस ने बताया कि आरोपी अमित की मौजूदा पुलिस रिमांड सोमवार को समाप्त हो रही है। इसके बाद उसे अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए दोबारा रिमांड की मांग की जाएगी। वहीं क्राइम ब्रांच मामले से जुड़े अन्य आरोपियों और पूरे हथियार सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली: री-नीट परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद कथित अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर...

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने ग्रामीण रोजगार को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 'वीबी जी राम जी' (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन) योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह...

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

पंजाब के नंगल से एक दुखद घटना सामने आई है। लुधियाना निवासी एक युवक ने कथित तौर पर नंगल हाइडल नहर में छलांग लगा दी। घटना से पहले युवक ने अपने परिवार को फोन कर अपनी कार की लोकेशन बताई थी। बाद में पुलिस ने उसका शव बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। परिवार को किया आखिरी फोन...

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को नकोदर स्थित डेरा अलमस्त बापू लाल बादशाह जी के वार्षिक मेले में माथा टेककर पंजाब की शांति, समृद्धि और सर्वांगीण विकास की कामना की। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी...

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

पंजाब में खेलों को नई दिशा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिसंबर में जालंधर के ऐतिहासिक रायज़ादा हंसराज स्टेडियम में आयोजित होने वाली सब-जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch