2027 पंजाब चुनाव: कांग्रेस नेताओं से धालीवाल की एकजुट होने की अपील

by | Jul 5, 2026 | Political

Jul 5, 2026 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने अभी से अपनी राजनीतिक रणनीति तेज करनी शुरू कर दी है। फगवाड़ा से विधायक एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी बलविंदर सिंह धालीवाल ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से गुटबाजी खत्म कर संगठन को मजबूत बनाने की अपील करते हुए कहा कि यदि पार्टी एकजुट होकर जनता के बीच जाएगी तो पंजाब में कांग्रेस की सरकार बन सकती है।

उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में कांग्रेस की मजबूत होती स्थिति से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है और अब पंजाब में भी पार्टी के पास जनता का विश्वास जीतने का अच्छा अवसर है। इसके लिए सभी नेताओं को व्यक्तिगत मतभेद भूलकर सामूहिक रूप से पार्टी के लिए काम करना होगा।

‘भाजपा और AAP को न मिले प्रचार का मौका’

धालीवाल ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को ऐसे किसी भी विवाद से बचना चाहिए जिससे भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी को कांग्रेस के खिलाफ प्रचार करने का अवसर मिले। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संगठन को मजबूत करना सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने पार्टी नेतृत्व से भी आग्रह किया कि व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर जनता और संगठन के हित में फैसले लिए जाएं तथा कांग्रेस नेतृत्व को मजबूती प्रदान की जाए।

राहुल गांधी के समर्थन में बोले धालीवाल

विधायक ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद से भाजपा लगातार “कांग्रेस मुक्त भारत” की बात करती रही, लेकिन अब देश की जनता इस राजनीति की सच्चाई समझ चुकी है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ लंबे समय तक दुष्प्रचार किया गया, लेकिन अब जनता उनके विचारों और संघर्ष को स्वीकार कर रही है।

धालीवाल के अनुसार राहुल गांधी पिछले कई वर्षों से संविधान, लोकतंत्र और आम जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और देश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उनकी पहचान मजबूत हुई है।

केंद्र सरकार की नीतियों पर भी उठाए सवाल

धालीवाल ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक चुनौतियों से आम जनता परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा नीतियों के कारण लोगों में निराशा बढ़ी है और अब जनता बदलाव चाहती है।

उन्होंने दावा किया कि पंजाब सहित देशभर में लोग कांग्रेस को एक मजबूत विकल्प के रूप में देख रहे हैं और यदि पार्टी एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरती है तो 2027 में पंजाब में सत्ता में वापसी संभव है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली: री-नीट परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद कथित अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर...

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने ग्रामीण रोजगार को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 'वीबी जी राम जी' (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन) योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह...

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

पंजाब के नंगल से एक दुखद घटना सामने आई है। लुधियाना निवासी एक युवक ने कथित तौर पर नंगल हाइडल नहर में छलांग लगा दी। घटना से पहले युवक ने अपने परिवार को फोन कर अपनी कार की लोकेशन बताई थी। बाद में पुलिस ने उसका शव बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। परिवार को किया आखिरी फोन...

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को नकोदर स्थित डेरा अलमस्त बापू लाल बादशाह जी के वार्षिक मेले में माथा टेककर पंजाब की शांति, समृद्धि और सर्वांगीण विकास की कामना की। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी...

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

पंजाब में खेलों को नई दिशा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिसंबर में जालंधर के ऐतिहासिक रायज़ादा हंसराज स्टेडियम में आयोजित होने वाली सब-जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch