गैस सिलेंडर की कीमतों और सप्लाई को लेकर चंडीगढ़ में AAP का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

by | Mar 16, 2026 | National

Mar 16, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और कथित सप्लाई समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) चंडीगढ़ ने रविवार को सेक्टर-17 प्लाज़ा में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। नीलम सिनेमा के सामने आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “नरेंद्र मोदी ने किया सरेंडर—गायब हुआ गैस सिलेंडर” जैसे नारे लगाते हुए केंद्र सरकार पर आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ाने का आरोप लगाया। आप नेताओं का कहना था कि रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ़ने से आम परिवारों का बजट बिगड़ रहा है और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पार्टी नेताओं ने कहा कि एक समय था जब गैस सिलेंडर की कीमत लगभग 400 रुपये होने पर भाजपा नेता सड़कों पर उतरकर विरोध करते थे, लेकिन आज जब कीमतें 1000 रुपये के आसपास पहुंच चुकी हैं तो वही नेता चुप्पी साधे हुए हैं। उनके अनुसार बढ़ती महंगाई ने आम जनता की रसोई पर सीधा असर डाला है।

आप नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि शहर में गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ रही हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि गैस सिलेंडर की कीमतों पर नियंत्रण किया जाए और सप्लाई व्यवस्था को सुचारू बनाया जाए।

पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस मुद्दे का समाधान नहीं किया गया तो विरोध प्रदर्शन को और तेज किया जाएगा।

इस प्रदर्शन में पूर्व मेयर कुलदीप कुमार, काउंसलर हरदीप सिंह, जनरल सेक्रेटरी सन्नी औलख, अंजू कट्याल, योगेश ढींगरा, जसबीर सिंह लाडी, शादाब राठी, ललित मोहन, मेवा राम और स्टेट मीडिया इंचार्ज विक्रांत ए. तंवर समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
पंजाब में लगातार 3 दिन की छुट्टियां, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

पंजाब में लगातार 3 दिन की छुट्टियां, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

पंजाब में मार्च महीने के दौरान कई महत्वपूर्ण सार्वजनिक छुट्टियां पड़ने जा रही हैं। इसी बीच विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाओं का दौर भी जारी है, क्योंकि राज्य के अधिकांश स्कूलों और कॉलेजों में मार्च-अप्रैल के दौरान परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। राज्य में 21 मार्च को...

लुधियाना में DRI की बड़ी कार्रवाई, 4.59 किलो हेरोइन बरामद; अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 9.19 करोड़

लुधियाना में DRI की बड़ी कार्रवाई, 4.59 किलो हेरोइन बरामद; अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 9.19 करोड़

पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की लुधियाना जोनल यूनिट ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने जालंधर-लुधियाना हाईवे पर कार्रवाई करते हुए 4.595 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब...

लुधियाना बस स्टैंड पर नौसरबाज का शिकार बना हिमाचल का कारोबारी

लुधियाना बस स्टैंड पर नौसरबाज का शिकार बना हिमाचल का कारोबारी

लुधियाना में ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामले में हिमाचल प्रदेश से रैडीमेड कपड़ों की खरीदारी के लिए आए एक कारोबारी को नौसरबाज ने बस स्टैंड पर अपना शिकार बना लिया। आरोपी ने खुद को फार्मासिस्ट बताकर कारोबारी को बातों में उलझाया और बेहोशी की दवा देकर...

दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला: Air India की सभी उड़ानें अस्थायी रूप से रद्द, यात्रियों को री-बुकिंग और रिफंड का विकल्प

दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला: Air India की सभी उड़ानें अस्थायी रूप से रद्द, यात्रियों को री-बुकिंग और रिफंड का विकल्प

दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास हुए ड्रोन हमले के बाद एयर ट्रैफिक पर बड़ा असर पड़ा है। सोमवार को Air India Group ने घोषणा की कि सुरक्षा कारणों के चलते दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से सभी उड़ानों का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। जानकारी के अनुसार...

जालंधर के 6 स्कूलों, ट्रेन और असेंबली को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से भेजी गई ईमेल

जालंधर के 6 स्कूलों, ट्रेन और असेंबली को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से भेजी गई ईमेल

पंजाब के जालंधर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के छह निजी स्कूलों, दिल्ली जाने वाली एक ट्रेन और विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी भरी ईमेल मिली। यह ईमेल कथित तौर पर खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से भेजी गई बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा...

Get In Touch
close slider

Get In Touch