जालंधर के 6 स्कूलों, ट्रेन और असेंबली को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से भेजी गई ईमेल

by | Mar 16, 2026 | Crime

Mar 16, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब के जालंधर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के छह निजी स्कूलों, दिल्ली जाने वाली एक ट्रेन और विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी भरी ईमेल मिली। यह ईमेल कथित तौर पर खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से भेजी गई बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और संबंधित स्कूलों में जांच शुरू कर दी गई।

जानकारी के अनुसार पहली ईमेल में एपीजे स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल समेत एक अन्य स्कूल, विधानसभा और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का जिक्र किया गया था। वहीं दूसरी ईमेल में सिटी ग्रुप ऑफ स्कूल्स, अकाल अकादमी और सेंट सोल्जर डिवाइन स्कूल का नाम लिखा गया था।

धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम और बम निरोधक दस्ते ने स्कूल परिसरों में पहुंचकर जांच शुरू कर दी। इस दौरान कई अभिभावक घबराकर स्कूल पहुंच गए और कुछ अपने बच्चों को घर ले जाते भी दिखाई दिए।

मामले को लेकर एडीसीपी आकर्षि जैन ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। ईमेल को ट्रेस करने के लिए साइबर क्राइम टीम को लगाया गया है और आईपी एड्रेस का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने की उम्मीद है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी जालंधर के कई स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं। 16 दिसंबर 2025 को 11 निजी स्कूलों को इसी तरह की धमकी मिली थी। इसके बाद 31 जनवरी 2026 और 2 मार्च 2026 को भी कई स्कूलों को धमकी भरे संदेश भेजे गए थे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
कराची में गैंगवार की आहट! कुख्यात गैंगस्टर के भाई पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग

कराची में गैंगवार की आहट! कुख्यात गैंगस्टर के भाई पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग

पाकिस्तान के कराची शहर का लियारी इलाका एक बार फिर हिंसा की खबरों से दहल उठा। शुक्रवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने कुख्यात गैंगस्टर उजैर बलोच के भाई जुबैर बलोच पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में जुबैर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो राहगीर भी गोली लगने...

स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़

स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़

जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने स्पा सेंटर की आड़ में कथित तौर पर संचालित किए जा रहे देह व्यापार के एक नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए तीन महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है और मामले की जांच आगे बढ़ा दी गई है। गुप्त सूचना...

15 अगस्त के बाद बिना e-KYC नहीं मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

15 अगस्त के बाद बिना e-KYC नहीं मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

एलपीजी (LPG) गैस उपभोक्ताओं के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार 15 अगस्त के बाद उन उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेंडर की सप्लाई नहीं दी जाएगी, जिन्होंने अभी तक अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं करवाई है।...

कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों को मारी गोली

कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों को मारी गोली

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों ने एक बार फिर टारगेट किलिंग की वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। आतंकियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे प्रवासी मजदूरों के बीच पहुंचकर पहले उनकी पहचान पूछी और फिर दो हिंदू मजदूरों को अलग कर गोली मार दी।...

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का धमाका! 15 मिनट में जीते 2 गोल्ड, जूडो में पहली बार रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का धमाका! 15 मिनट में जीते 2 गोल्ड, जूडो में पहली बार रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 15 मिनट के भीतर दो स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया। भारतीय जूडो खिलाड़ियों अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने अपने-अपने वर्ग के फाइनल मुकाबले जीतकर देश को लगातार दो गोल्ड दिलाए। खास बात यह रही कि कॉमनवेल्थ...

Get In Touch
close slider

Get In Touch