Big Breaking : नामी Gangster, जग्गू भगवानपुरिया की माँ पर चली ताबड़तोड़ गो.लि.यां

by | Jun 27, 2025 | Crime

Jun 27, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

बड़ी ख़बर पंजाब के नामी गैंगस्टरों में छिड़े हुए आपसी विवाद को लेकर कारण कि गैंगस्टरों के आपसी विवाद के चलते पंजाब में आज़ ताबड़तोड़ गोलियां चली है। मामला पंजाब के बटाला शहर का है जहां पर बटाला के कादियां रोड पर ताबड़तोड़ गोलियों चलने से ईलाके में दहशत का माहौल बन गया, मिली जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार करनवीर सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी भीखोवाल थाना घुमाण कला और उसकी रिश्तेदार हरजीत कौर निवासी भगवानपुर, जो कथित रूप से गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां बताई जा रही है, पर अज्ञात व्यक्तियों ने गोलियां चला दीं।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करनवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार महिला हरजीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते अमृतसर रेफर कर दिया गया। अमृतसर में उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर बटाला पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी सिटी परमवीर सिंह ने बताया कि उन्हें गोलीबारी की सूचना मिली थी। जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो एक युवक मृत अवस्था में पाया गया और एक महिला गंभीर रूप से घायल थी, जिसके बाद में अमृतसर रेफर किया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। हालांकि, डीएसपी ने यह पुष्टि नहीं की कि घायल महिला गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां थी या नहीं।

उधर, सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि एक युवक को गोली लगने के कारण लाया गया था और उसके साथ एक महिला भी थी, जो गंभीर रूप से घायल थी। उसे अमृतसर रेफर किया गया। डीएसपी ने आगे बताया कि मृतक युवक के पिता पुलिस विभाग में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं और महिला मृतक युवक की रिश्तेदार थी। मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
CM भगवंत मान का विपक्ष पर बड़ा हमला: ‘फर्जी वीडियो और धार्मिक प्रचार से नहीं रुकूंगा, जनता ही करेगी फैसला’

CM भगवंत मान का विपक्ष पर बड़ा हमला: ‘फर्जी वीडियो और धार्मिक प्रचार से नहीं रुकूंगा, जनता ही करेगी फैसला’

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बरनाला में आयोजित 'लोक मिलनी' (जनता दरबार) कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि तीनों विपक्षी दल पंजाब सरकार के विकास कार्यों से घबराकर उन्हें धार्मिक आधार पर...

पंजाब में आज से शुरू हुआ SIR अभियान: 2.14 करोड़ मतदाताओं तक पहुंचेगा चुनाव आयोग

पंजाब में आज से शुरू हुआ SIR अभियान: 2.14 करोड़ मतदाताओं तक पहुंचेगा चुनाव आयोग

पंजाब में मतदाता सूची को पूरी तरह अपडेट और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के तहत आज यानी 25 जून से घर-घर गणना एवं सत्यापन का पहला चरण शुरू हो गया है। चुनाव आयोग ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह...

वायरल वीडियो पर CM भगवंत मान का बड़ा खुलासा, बोले- ‘वीडियो में मैं नहीं, मेरे चेहरे का मास्क पहनाया गया’

वायरल वीडियो पर CM भगवंत मान का बड़ा खुलासा, बोले- ‘वीडियो में मैं नहीं, मेरे चेहरे का मास्क पहनाया गया’

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को मोहाली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित वीडियो को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी। मुख्यमंत्री ने वीडियो को पूरी तरह फर्जी बताते हुए दावा किया कि उसमें दिखाई दे रहा व्यक्ति वह नहीं हैं, बल्कि उनके...

अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ा अपडेट, पुलिस ने जारी की नई एडवाइजरी

अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ा अपडेट, पुलिस ने जारी की नई एडवाइजरी

अमरनाथ यात्रा 2026 को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यह विशेष व्यवस्था 2 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक लागू रहेगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी यात्री, पर्यटक या यात्रा काफिले...

30 रुपये के पेट्रोल को लेकर बवाल, पंप कर्मचारी पर डंडों और चाबियों से हमला

30 रुपये के पेट्रोल को लेकर बवाल, पंप कर्मचारी पर डंडों और चाबियों से हमला

जालंधर के टीवी टावर के नजदीक स्थित एक पेट्रोल पंप पर गुरुवार को महज 30 रुपये के पेट्रोल को लेकर जमकर हंगामा हो गया। आरोप है कि बाइक पर सवार तीन युवक पेट्रोल भरवाने के बाद बिना पैसे दिए जाने लगे। जब पंप कर्मचारी ने भुगतान की मांग की तो पहले बहस हुई और फिर मामला मारपीट...

Get In Touch
close slider

Get In Touch