जालंधर के विधायक ने ऊठाई मांग, दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने पर हो 10 लाख का जुर्माना

by | Jul 4, 2025 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

पंजाब विधानसभा में एक ऐतिहासिक विधेयक को पेश करते हुए नॉर्थ विधानसभा हलका के विधायक बावा हैनरी ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए सख्त कानून बनाने की मांग उठाई है। उन्होंने विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा के समक्ष “पापुलेशन कंट्रोल बिल 2025” का ड्राफ्ट प्रस्तुत किया, जिसमें विधायक बावा हैनरी ने मांग रखी कि नए परिवारों पर 2 से अधिक बच्चे पैदा करने पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए, 2 से अधिक बच्चों वाले माता-पिता पर 10 लाख रुपए जुर्माना और वोटिंग अधिकार समाप्त करने का प्रावधान किया जाए। इतना ही नहीं 2 से अधिक बच्चे वालों पर चुनाव लड़ने और सरकारी नौकरी करने पर भी प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

विधायक बावा हैनरी ने कहा कि 2 बच्चों तक सीमित बीपीएल परिवारों को कैश इंसेंटिव मिले, जबकि जनरल परिवारों को भी सबसिडी, कर छूट और आसान ऋण दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की भूमि विश्व के कुल क्षेत्रफल का महज 2.3 प्रतिशत है, लेकिन यहां 17 प्रतिशत से अधिक आबादी निवास करती है। यह असंतुलन देश की विकास क्षमता पर भारी असर डालता है। उन्होंने कहा कि ओवर पॉपुलेशन का सीधा असर स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर पड़ रहा है। विधायक बावा हैनरी ने कहा कि जब संसाधनों की मांग आबादी के अनुपात से ज्यादा हो जाती है, तब देश को उसके परिणाम भुगतने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि जनसंख्या विस्फोट का सबसे बड़ा प्रभाव पर्यावरण पर पड़ता है, जिससे वायु, जल और भूमि तीनों प्रदूषित हो जाते हैं।

विधायक बावा हैनरी ने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि पंजाब में स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था का स्तर लगातार गिर रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को प्रदेश में उचित सुविधाएं न मिलने के कारण वे विदेशों की ओर पलायन कर रहे हैं। यह स्थिति आने वाली पीढ़ियों के लिए खतरे की घंटी है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर हम आने वाली पीढ़ियों को साफ हवा, स्वच्छ पानी और स्वस्थ वातावरण नहीं दे सकते, तो सड़कों, सीवरेज और स्ट्रीट लाइट्स जैसी विकास योजनाओं का कोई मतलब नहीं रह जाता है। विधायक बावा हैनरी ने कहा कि असली विकास वह है जो पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों को लाभ दे सके। उन्होंने कहा कि विकास केवल इन्फ्रास्ट्रक्चर तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि सामाजिक जागरूकता और जिम्मेदारी भी उतनी ही आवश्यक है।  विधायक बावा हैनरी ने कहा कि जब तक हम जनसंख्या नियंत्रण को गंभीरता से नहीं लेंगे, तब तक पंजाब का भविष्य अंधकारमय बना रहेगा। उन्होंने इस मुद्दे को राजनीतिक नहीं बल्कि सामाजिक आंदोलन की तरह लेने की अपील की। बावा हैनरी ने कहा कि वह चाहते हैं कि इस मुद्दे पर विधानसभा में विस्तृत बहस हो और समाज के हर वर्ग में चर्चा चले। उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि लोग परिवार नियोजन को जिम्मेदारी से लें और भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सहयोग करें।उन्होंने कहा कि अगर आज हम अगर दो बच्चों की नीति नहीं अपनाते, तो आने वाले वर्षों में हमारे संसाधन और सेवाएं पूरी तरह चरमरा जाएंगी। यह केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, हर नागरिक की साझी जिम्मेदारी है।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
CM भगवंत मान का विपक्ष पर बड़ा हमला: ‘फर्जी वीडियो और धार्मिक प्रचार से नहीं रुकूंगा, जनता ही करेगी फैसला’

CM भगवंत मान का विपक्ष पर बड़ा हमला: ‘फर्जी वीडियो और धार्मिक प्रचार से नहीं रुकूंगा, जनता ही करेगी फैसला’

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बरनाला में आयोजित 'लोक मिलनी' (जनता दरबार) कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि तीनों विपक्षी दल पंजाब सरकार के विकास कार्यों से घबराकर उन्हें धार्मिक आधार पर...

पंजाब में आज से शुरू हुआ SIR अभियान: 2.14 करोड़ मतदाताओं तक पहुंचेगा चुनाव आयोग

पंजाब में आज से शुरू हुआ SIR अभियान: 2.14 करोड़ मतदाताओं तक पहुंचेगा चुनाव आयोग

पंजाब में मतदाता सूची को पूरी तरह अपडेट और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के तहत आज यानी 25 जून से घर-घर गणना एवं सत्यापन का पहला चरण शुरू हो गया है। चुनाव आयोग ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह...

वायरल वीडियो पर CM भगवंत मान का बड़ा खुलासा, बोले- ‘वीडियो में मैं नहीं, मेरे चेहरे का मास्क पहनाया गया’

वायरल वीडियो पर CM भगवंत मान का बड़ा खुलासा, बोले- ‘वीडियो में मैं नहीं, मेरे चेहरे का मास्क पहनाया गया’

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को मोहाली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित वीडियो को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी। मुख्यमंत्री ने वीडियो को पूरी तरह फर्जी बताते हुए दावा किया कि उसमें दिखाई दे रहा व्यक्ति वह नहीं हैं, बल्कि उनके...

अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ा अपडेट, पुलिस ने जारी की नई एडवाइजरी

अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ा अपडेट, पुलिस ने जारी की नई एडवाइजरी

अमरनाथ यात्रा 2026 को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यह विशेष व्यवस्था 2 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक लागू रहेगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी यात्री, पर्यटक या यात्रा काफिले...

30 रुपये के पेट्रोल को लेकर बवाल, पंप कर्मचारी पर डंडों और चाबियों से हमला

30 रुपये के पेट्रोल को लेकर बवाल, पंप कर्मचारी पर डंडों और चाबियों से हमला

जालंधर के टीवी टावर के नजदीक स्थित एक पेट्रोल पंप पर गुरुवार को महज 30 रुपये के पेट्रोल को लेकर जमकर हंगामा हो गया। आरोप है कि बाइक पर सवार तीन युवक पेट्रोल भरवाने के बाद बिना पैसे दिए जाने लगे। जब पंप कर्मचारी ने भुगतान की मांग की तो पहले बहस हुई और फिर मामला मारपीट...

Get In Touch
close slider

Get In Touch