सुखबीर बादल पर AAP का पलटवार: बलतेज पन्नू बोले—‘बेअदबी का काला इतिहास अकाली दल का’

by | Mar 20, 2026 | International

Mar 20, 2026 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

पंजाब की राजनीति में बेअदबी मामलों को लेकर एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के आरोपों पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि “बेअदबी का काला इतिहास अकाली दल के शासनकाल से जुड़ा है, न कि वर्तमान सरकार से।”

पन्नू ने कहा कि सुखबीर बादल ‘आप’ सरकार पर बेअदबी की घटनाओं का आरोप लगाकर अपनी राजनीतिक जमीन बचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पंजाब की जनता सच्चाई से भली-भांति परिचित है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बादल को अपनी याददाश्त ताजा करने की जरूरत है।

AAP नेता ने सवाल उठाया कि जब 1986 में नकोदर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की घटना हुई और इंसाफ मांग रहे चार युवकों की मौत हुई, उस समय पंजाब में किसकी सरकार थी? उन्होंने कहा कि उस दौर में आम आदमी पार्टी का कोई अस्तित्व ही नहीं था, फिर जिम्मेदारी किसकी बनती है, यह जनता अच्छी तरह जानती है।

पन्नू ने वर्ष 2015 की घटनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि जून 2015 में बुर्ज जवाहर सिंह वाला से गुरु ग्रंथ साहिब का पावन स्वरूप चोरी हुआ और बाद में अक्टूबर में उसकी बेअदबी की गई। इस पूरे समय पंजाब में अकाली दल की सरकार थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय दोषियों को संरक्षण दिया गया।

इसके साथ ही पन्नू ने कोटकपूरा और बहबल कलां घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही संगत पर पुलिस ने कार्रवाई की, जिसमें बहबल कलां में गोलीबारी के दौरान दो निर्दोष सिखों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि विभिन्न जांच आयोगों की रिपोर्टों में इन घटनाओं के पीछे जिम्मेदार लोगों की ओर स्पष्ट संकेत दिए गए हैं।

पन्नू ने यह भी कहा कि सुखबीर बादल खुद कोटकपूरा मामले में जमानत पर बाहर हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि उस दौर की घटनाओं की जिम्मेदारी किस पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि 2007 से 2017 तक का अकाली दल का शासन पंजाब के इतिहास का “काला अध्याय” रहा है, जिसमें राज्य को नशे, भ्रष्टाचार और बेअदबी जैसी घटनाओं का सामना करना पड़ा।

AAP नेता ने अंत में कहा कि आज अकाली दल अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए ‘आप’ सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगा रहा है, लेकिन पंजाब की जनता सब कुछ जानती है और समय आने पर इसका जवाब भी देगी।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से सात अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं। बरामद हथियारों में दो ग्लॉक 9mm...

पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

 पंजाब में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और गैंगस्टर नेटवर्क पर लगाम कसने के लिए भगवंत मान सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है। आम आदमी पार्टी के पंजाब स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बताया कि राज्य की पुलिस को आधुनिक तकनीक से लैस कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

पंजाब के मोगा जिले से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर हुए इस भीषण हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल सवार युवक बाघापुराना की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार...

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

रविवार सुबह शहर में अचानक बदले मौसम ने खतरे की स्थिति पैदा कर दी, लेकिन एक बड़ा हादसा टल गया। फिरोजपुर रोड स्थित वेव मॉल के पास सड़क किनारे लगा एक भारी लोहे का शेड तेज हवाओं के कारण उखड़कर सीधे सड़क पर गिर गया। बताया जा रहा है कि सुबह से ही इलाके में तेज बारिश और आंधी...

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम, आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश पंजाब में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। रविवार सुबह से ही जालंधर समेत कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का दौर जारी है। आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं, जिससे दिन में भी अंधेरा सा माहौल बन गया है। इस अचानक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch