गुजरात जेल में बंद गैंगस्टर की धमकी पर AAP का भाजपा पर हमला—बलतेज पन्नू बोले, भाजपा बताए मोबाइल कैसे पहुँचा?

by | Dec 5, 2025 | National

Dec 5, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के महासचिव और मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विपक्षी दलों, विशेषकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। पन्नू ने कहा कि विपक्ष राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर लगातार दुष्प्रचार कर पंजाब की छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है, जबकि पंजाब देश के सबसे सुरक्षित राज्यों में गिना जाता है। उन्होंने भाजपा शासित मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में बढ़ते अपराधों का हवाला देते हुए कहा कि असली खतरा वहीं मौजूद है।

पन्नू ने गुजरात की हाई-सिक्योरिटी जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कथित वायरल ऑडियो कॉल का जिक्र करते हुए भाजपा से कड़े सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि जब जेल भाजपा की निगरानी में है, तो एक कुख्यात गैंगस्टर को वहां मोबाइल फोन और कॉल करने की सुविधा कैसे मिल रही है? उन्होंने आरोप लगाया कि बिश्नोई जेल के अंदर से धमकी कॉल कर रहा है और गैंग वार तक की योजना बनाने की कोशिश कर रहा है।

AAP नेता ने कहा कि यह स्पष्ट सबूत है कि भाजपा गैंगस्टरों को संरक्षण दे रही है और व्यापारियों, कलाकारों तथा आम लोगों में डर का माहौल पैदा कर पंजाब की छवि खराब करने का सुनियोजित प्रयास कर रही है। पन्नू ने बताया कि उत्तर भारत में सक्रिय अधिकांश गैंगस्टरों की जड़ें हरियाणा में हैं और इनमें से कई को राजनीतिक दलों ने संरक्षण दिया है। उन्होंने अकाली दल द्वारा गैंगस्टर सोनू कांगला की मां को टिकट देने जैसे उदाहरण भी गिनाए।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा अब उन पार्टियों की कतार में शामिल हो गई है जो अपराधियों को राजनीतिक शरण देकर पंजाब में अस्थिरता पैदा करना चाहती हैं। पन्नू ने पंजाबियों से आह्वान किया कि वे ऐसी साजिशों के प्रति सतर्क रहें, क्योंकि इन शक्तियों का उद्देश्य डर फैलाकर पंजाब पर राजनीतिक कब्जा जमाना है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
लुधियाना की आप विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना फिर से घायल अब हुआ यह काम

लुधियाना की आप विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना फिर से घायल अब हुआ यह काम

लुधियाना से आम आदमी पार्टी की विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना बाथरूम में फिसलने से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, अचानक पैर स्लिप होने से उनका माथा नल से टकरा गया, जिससे सिर में गहरी चोट आई। चेहरे पर खून आने के बाद उन्होंने शोर मचाया, जिस पर परिजन तुरंत उन्हें निजी...

पंजाब में एक और Encounter, हत्या का मुख्य शूटर घायल, अस्पताल में भर्ती

पंजाब में एक और Encounter, हत्या का मुख्य शूटर घायल, अस्पताल में भर्ती

डेरा बाबा नानक क्षेत्र में मेडिकल स्टोर मालिक रणदीप सिंह की हत्या मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। इस केस का मुख्य शूटर निशान सिंह पुलिस मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले...

नशों से दूर रखने के लिए खेल सबसे मजबूत रास्ता, पंजाब क्रिकेट लीग को मंजूरी: मुख्यमंत्री भगवंत मान

नशों से दूर रखने के लिए खेल सबसे मजबूत रास्ता, पंजाब क्रिकेट लीग को मंजूरी: मुख्यमंत्री भगवंत मान

पंजाब के युवाओं को नशों से दूर रखने और खेलों की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से पंजाब सरकार ने पंजाब क्रिकेट लीग (पीसीएल) शुरू करने को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह लीग केवल एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य को सही दिशा देने की ठोस...

गोराया के पास अनिहर गांव में गुरुद्वारा साहिब में आग, संगत का मन व्यथित

गोराया के पास अनिहर गांव में गुरुद्वारा साहिब में आग, संगत का मन व्यथित

गोराया के समीप अनिहर गांव में श्री गुरु रविदास महाराज गुरुद्वारा साहिब में हुई घटना से संगत के दिल दहल गए। दो दिन पहले गांव में श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित नगर कीर्तन निकाला गया था। इसके बाद रविवार को गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक कार्यक्रम...

बिट्टू के बयान से कांग्रेस-अकाली की साठगांठ उजागर, मान ने सत्ता का भ्रष्ट चक्र तोड़ा: पन्नू

बिट्टू के बयान से कांग्रेस-अकाली की साठगांठ उजागर, मान ने सत्ता का भ्रष्ट चक्र तोड़ा: पन्नू

आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि दशकों तक पंजाब में दोनों दलों की मिलीभगत से सत्ता का खेल चलता रहा। उन्होंने कहा कि अब इस गुप्त गठबंधन का सच खुद कांग्रेस के नेता उजागर कर रहे हैं। पार्टी...

Get In Touch
close slider

Get In Touch