समानतावादी समाज की सृजना के लिए लोगों को श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान

by | Apr 3, 2026 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब सरकार की ओर से श्री गुरु रविदास जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयासों के तहत जालंधर से हरिद्वार के लिए दमड़ी यात्रा की विशेष ट्रेन रवाना की गई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने संगत को शुभकामनाएं देते हुए यात्रा को हरी झंडी दिखाई।

यह यात्रा संत निर्मल दास जी जोड़े वाले, संत प्रगट नाथ और अन्य संतों-महापुरुषों के नेतृत्व में रवाना हुई। कार्यक्रम में विधायक डॉ. ईशांक कुमार और जिला योजना समिति के चेयरमैन अमृतपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने लोगों से आह्वान किया कि वे श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाएं। उन्होंने कहा कि गुरु जी ने पूरी मानवता को समानता, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया, जो आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि समाज को जाति, धर्म और भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट होना चाहिए।

मंत्री भगत ने बताया कि पंजाब सरकार गुरु रविदास जी के सर्व-सांझीवाला संदेश को दुनिया भर में फैलाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। साथ ही आगामी 650वें प्रकाश पर्व को बड़े स्तर पर मनाने के लिए व्यापक कार्यक्रम तैयार किए जा रहे हैं।

वहीं, सलाहकार दीपक बाली ने कहा कि जो समाज अपने गुरुओं और संतों के दिखाए मार्ग पर चलता है, वही तरक्की करता है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार भी इसी सोच के साथ सभी वर्गों की भलाई और खुशहाली के लिए कार्य कर रही है।

इस दौरान संत सतविंदर हीरा, बहन संतोष, ‘आप’ नेता राजविंदर कौर थियाड़ा और दिनेश ढल्ल सहित संत समाज और बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
लुधियाना में मॉडिफाइड थार पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, चौड़े टायर लगवाना पड़ा महंगा

लुधियाना में मॉडिफाइड थार पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, चौड़े टायर लगवाना पड़ा महंगा

पंजाब के लुधियाना में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर वाहन मॉडिफाई करवाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। शहर के मॉडल टाउन निवासी एक युवक की महिंद्रा थार का चौड़े (ओवरसाइज) टायर लगवाने के कारण चालान किया गया है। पुलिस ने वाहन मॉडिफिकेशन के उल्लंघन में...

पंजाब में बड़ा एक्शन: मुख्यमंत्री सेहत योजना से बाहर हुआ जालंधर का सर्वोदय अस्पताल

पंजाब में बड़ा एक्शन: मुख्यमंत्री सेहत योजना से बाहर हुआ जालंधर का सर्वोदय अस्पताल

पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत योजना (Mukh Mantri Sehat Yojana - MMSY) के तहत कथित अनियमितताओं और धोखाधड़ी के मामलों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर के सर्वोदय अस्पताल को योजना के पैनल से हटा दिया है। इस फैसले के बाद अस्पताल अब मुख्यमंत्री सेहत योजना के अंतर्गत...

NEET विवाद पर चंडीगढ़ हाई अलर्ट: BJP दफ्तरों के बाहर भारी पुलिस तैनात

NEET विवाद पर चंडीगढ़ हाई अलर्ट: BJP दफ्तरों के बाहर भारी पुलिस तैनात

NEET पेपर लीक और परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर देशभर में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के बीच चंडीगढ़ पुलिस हाई अलर्ट मोड पर आ गई है। संभावित प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए शहर के सेक्टर-33 स्थित चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय और सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा प्रदेश कार्यालय के...

शादी के 10 दिन बाद दुल्हन प्रेमी संग लापता! फेरे की रस्म के लिए मायके आई थी, मचा हड़कंप

शादी के 10 दिन बाद दुल्हन प्रेमी संग लापता! फेरे की रस्म के लिए मायके आई थी, मचा हड़कंप

पंजाब के माछीवाड़ा इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के महज 10 दिन बाद एक नवविवाहिता के अपने कथित प्रेमी के साथ लापता होने की घटना ने परिवार और इलाके में सनसनी फैला दी है। युवती शादी के बाद अपने पति के साथ फेरे की रस्म निभाने के लिए मायके आई...

कनाडा में पंजाबी युवती की दर्दनाक मौत: लिव-इन पार्टनर पर गला घोंटकर हत्या का आरोप

कनाडा में पंजाबी युवती की दर्दनाक मौत: लिव-इन पार्टनर पर गला घोंटकर हत्या का आरोप

कनाडा के एडमिंटन (Alberta) शहर से पंजाब के लिए बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना जिले के समराला की रहने वाली 23 वर्षीय दमनप्रीत कौर की कथित तौर पर उसके लिव-इन पार्टनर द्वारा गला घोंटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर...

Get In Touch
close slider

Get In Touch