अवैध निर्माण पर शिकंजा, बिना मंजूरी के निर्माणाधीन इमारतों को किया सील

by | Sep 28, 2024 | States

Sep 28, 2024 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

नगर निगम जालंधर ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। सुबह-सुबह एटीपी-एमटीपी और नगर निगम बिल्डिंग के कर्मचारियों ने गुलमोहर सिटी में निर्माणाधीन पांच डुप्लेक्स मकानों को सील कर दिया। एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने बताया कि अवैध निर्माण के तहत चल रही इमारतों के मालिकों को नोटिस दिया गया था। उन्हें निर्माण कार्य बंद करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उन्होंने निर्देशों और नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया। अब नगर निगम कमिश्नर के आदेश पर सीलिंग की कार्रवाई शुरू की गई है।

 

शुक्रवार की रात नगर निगम बिल्डिंग ब्रांच ने कमर्शियल कॉम्प्लेक्स को भी सील कर दिया था। नगर निगम बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों के मुताबिक उन्होंने यूनिवर्सिटी रोड, लद्देवाली में बेसमेंट और दो स्ट्रक्चर को सील कर दिया है। अवैध ग्राउंड +2 स्ट्रक्चर को सील कर दिया गया है, क्योंकि कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बिना सीएलयू और स्वीकृत बिल्डिंग प्लान के था।

रामामंडी के चोहक कलां में भी निगम का चला पिला पंजा 

इधर, रामामंडी में होशियापुर हाईवे पर निगम की टीम ने आज बसंत विहार में सबवे के सामने चोहक कलां में अवैध रूप से बनाए जा रहे कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स को मशीन चला कर गिरा दिया। यहां पर करीब 100 मरले में अवैध निर्माण किया जा रहा था। कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स बना रहे मालिकों के पास जा सीएलयू था और न ही कोई निगम से नक्शा पास करवाया हुआ था। जिसको लेकर निगम की टीम ने यह कार्रवाई की है।

 

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
मोगा में दिन-दहाड़े सरपंच पर गोलियां बरसीं, बाघापुराना में फायरिंग से फैली दहशत

मोगा में दिन-दहाड़े सरपंच पर गोलियां बरसीं, बाघापुराना में फायरिंग से फैली दहशत

पंजाब के मोगा जिले के बाघापुराना कस्बे में दिन-दहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने मौजूदा सरपंच हैपी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सरपंच को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है,...

गुरदासपुर में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का शिकंजा, 2 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी

गुरदासपुर में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का शिकंजा, 2 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत गुरदासपुर विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है, जो सब-तहसील काहनूवान में तैनात था। विजिलेंस ब्यूरो रेंज...

बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ बना विवाद की वजह, अश्लील शब्दों और वीडियो सीन पर मचा बवाल

बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ बना विवाद की वजह, अश्लील शब्दों और वीडियो सीन पर मचा बवाल

मशहूर रैपर बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ रिलीज होते ही विवादों के घेरे में आ गया है। गाने के बोल और वीडियो में दिखाए गए कुछ दृश्यों को लेकर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। इस मामले में महिला आयोग और बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। यह गाना 1 मार्च...

लुधियाना में 119 एटीएम से हाईटेक ठगी का बड़ा मामला, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुरू की जांच

लुधियाना में 119 एटीएम से हाईटेक ठगी का बड़ा मामला, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुरू की जांच

पंजाब के लुधियाना में साल 2021 के दौरान एटीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ कर किए गए बड़े स्तर के फ्रॉड मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित करीब 119 एटीएम मशीनों को निशाना बनाकर शातिर ठगों ने लाखों-करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दिया था। अब...

पटियाला में भीषण सड़क हादसा, PRTC बस-टिपर और बाइक की टक्कर में 2 की मौत

पटियाला में भीषण सड़क हादसा, PRTC बस-टिपर और बाइक की टक्कर में 2 की मौत

पंजाब के पटियाला जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। नाभा-अमलोह मेन रोड पर गांव लुबाना के पास तेज रफ्तार टिपर, PRTC बस और मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch