अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

by | Sep 29, 2024 | Crime

Sep 29, 2024 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

मोहाली स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए झारखंड के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लाकर मोहाली में सप्लाई करता था। आरोपी की पहचान सोनू कुमार पासवान के रूप में हुई है। एसएसओसी ने इस मामले में एक अन्य अज्ञात व्यक्ति का भी नाम लिया है।

 

तस्कर के खिलाफ एसएसओसी थाने में बीएनएस की धारा 61 (2) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को मोहाली कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। एसएसओसी के जांच अधिकारी हरमिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि सोनू कुमार पासवान अवैध हथियार सप्लाई करने के लिए खरड़ की तरफ आ रहा है।सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत खरड़ इलाके में नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी।

 

जब आरोपी मौके पर पहुंचा और पुलिस को देखकर रास्ता बदलने की कोशिश की तो टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध हथियार बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हथियार जब्त कर लिया और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। सूत्रों के अनुसार, आरोपी गैंगस्टर गतिविधियों में संलिप्त है और विदेशों में बैठे गैंगस्टरों के गुर्गों को पंजाब में वारदातों को अंजाम देने के लिए हथियार मुहैया कराता है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और उम्मीद है कि आगे की जांच में और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।

 

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

दीनानगर शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक अब लोगों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। ताजा मामले में शहर के अजीत नगर इलाके में घर के बाहर खेल रहे 8 वर्षीय बच्चे पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत...

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

शहर के स्थानीय बस स्टैंड के समीप स्थित माल गोदाम रोड पर शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब कुछ युवकों ने कथित आपसी रंजिश के चलते एक दफ्तर और सैलून में जमकर तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों प्रतिष्ठानों में रखा...

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

जालंधर में रविवार सुबह आई तेज आंधी और तूफान ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। जालंधर छावनी क्षेत्र के गांव भोडे सपराए में तेज हवाओं के चलते एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गुजर रही मोटरसाइकिल पर गिर गया। हादसा इतना भयावह था कि बाइक पर सवार पिता और उनकी 12 वर्षीय...

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

28 जून 2026, रविवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर अलग-अलग पड़ेगा। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार आज कुछ लोगों को करियर में सफलता मिलेगी तो कुछ को आर्थिक...

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गांव बिधिपुर के समीप पंजाब रोडवेज की एक बस और एक प्राइवेट बस आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई...

Get In Touch
close slider

Get In Touch