इंग्लैंड जाने की कोशिश में जालंधर के अरविंदर की दर्दनाक मौत, नाव पलटने से समुद्र में डूबा शव 360 किमी दूर मिला

by | Oct 18, 2025 | International

Oct 18, 2025 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

जिला जालंधर के गांव भटनूरा लुबाना से ताल्लुक रखने वाले 29 वर्षीय अरविंदर सिंह पुत्र अमरजीत सिंह की इंग्लैंड जाने की कोशिश में मौत हो गई। अरविंदर पिछले सात साल से फ्रांस में रह रहा था और 1 अक्टूबर को एक अवैध रूट से नाव के ज़रिए इंग्लैंड पहुंचने की कोशिश कर रहा था।

ऑरर-डॉन संस्था के प्रबंधक राजीव चीमा के अनुसार, अरविंदर लगभग 80 युवकों के साथ ट्यूब जैसी नाव में सवार था। यह नाव समुद्र में करीब 15 किलोमीटर आगे बढ़ी ही थी कि अचानक पलट गई। बचाव दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 77 लोगों को बचा लिया, लेकिन अरविंदर सहित 2 अन्य विदेशी युवकों की जान नहीं बच सकी।

दो दिन बाद अरविंदर का शव पेरिस से लगभग 360 किलोमीटर दूर समुद्र तट पर मिला। गांव और परिवार में इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

परिवार ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी 2 अक्टूबर को कपूरथला के चौहाना गांव के एक युवक के फोन से मिली। वह युवक भी उसी नाव पर सवार था और उसने बताया कि ज्यादातर लोगों को बचा लिया गया, पर अरविंदर लापता था।

अरविंदर पुर्तगाल से पहुंचा था फ्रांस

छोटे भाई अश्विंदर सिंह के अनुसार, अरविंदर 18 मई को वर्क परमिट वीजा पर पुर्तगाल गया था। 5 सितंबर को उसका बायोमेट्रिक्स भी पूरा हो गया था। वहां कुछ युवकों के संपर्क में आने के बाद उसने इंग्लैंड पहुंचने की योजना बनाई।

पहले उसने ट्रक के जरिए जाने की कोशिश की, लेकिन ट्रक ड्राइवर ने मना कर दिया। इसके बाद उसने नाव से जाने का निर्णय लिया। 29 सितंबर को उसने आखिरी बार घर बात की थी और समुद्री यात्रा का कोई जिक्र नहीं किया था। परिवार ने उसे जोखिम न लेने की सलाह दी थी, मगर किस्मत ने कुछ और ही लिख रखा था।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों को मिलेगा फायदा

आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों को मिलेगा फायदा

♈ मेष राशि (Aries)आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।लकी नंबर: 9लकी रंग: लाल ♉ वृषभ राशि (Taurus)धन संबंधी मामलों में लाभ के योग हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।लकी नंबर: 6लकी रंग: सफेद ♊ मिथुन राशि (Gemini)आज...

24 अप्रैल को पंजाब में 15 मिनट का ब्लैकआउट, सुरक्षा मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

24 अप्रैल को पंजाब में 15 मिनट का ब्लैकआउट, सुरक्षा मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

पंजाब में 24 अप्रैल 2026 को सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को परखने के लिए राज्यव्यापी मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशों पर होने वाले इस अभ्यास के तहत रात 8:00 बजे से 8:15 बजे तक पूरे राज्य में ब्लैकआउट रहेगा। इस दौरान लोगों को...

पंजाब में बासमती के लिए बनेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, फसली विविधता और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब में बासमती के लिए बनेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, फसली विविधता और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब में कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि राज्य में बासमती चावल के लिए एक अत्याधुनिक ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य...

लुधियाना में STF की छापेमारी, पिज्जा दुकान से 400 ग्राम हेरोइन बरामद

लुधियाना में STF की छापेमारी, पिज्जा दुकान से 400 ग्राम हेरोइन बरामद

लुधियाना में बुधवार दोपहर बाद एसटीएफ मोहाली और चौकी जगतपुरी पुलिस की संयुक्त टीम ने सिविल सिटी मेन रोड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को ड्रग्स सहित गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान एक पिज्जा दुकान से करीब 400 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस...

होशियारपुर की मां का संघर्ष रंग लाया, बेटियां जर्मनी की राजनीति में बनीं मजबूत आवाज

होशियारपुर की मां का संघर्ष रंग लाया, बेटियां जर्मनी की राजनीति में बनीं मजबूत आवाज

पंजाब के होशियारपुर से जुड़ी एक प्रेरणादायक कहानी इन दिनों चर्चा में है, जहां एक मां की मेहनत ने उसकी बेटियों को अंतरराष्ट्रीय राजनीति तक पहुंचा दिया। टांडा के गांव रड़ा की रहने वाली मनदीप कौर ने साल 2012 में बेहतर भविष्य की तलाश में अपनी दो छोटी बेटियों के साथ...

Get In Touch
close slider

Get In Touch