Sri Anandpur Sahib और Kiratpur Sahib के स्कूल 3 दिन रहेंगे बंद, होला मोहल्ला के चलते आदेश जारी

by | Mar 2, 2026 | News

Mar 2, 2026 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

रूपनगर:  होला मोहल्ला के मद्देनज़र श्री आनंदपुर साहिब और श्री कीरतपुर साहिब ब्लॉक के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में 3 दिन की छुट्टी घोषित की गई है। जिला मैजिस्ट्रेट रूपनगर द्वारा जारी आदेश के अनुसार 2 मार्च से 4 मार्च तक शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।

प्रशासन को मिली जानकारी के अनुसार, 2 से 4 मार्च तक श्री आनंदपुर साहिब में मनाए जा रहे होला मोहल्ला में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। भारी भीड़ और यातायात दबाव के कारण विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में कठिनाई हो सकती है। सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

हालांकि जिन स्कूलों में इन तिथियों के दौरान बोर्ड परीक्षाएं निर्धारित हैं, उन पर यह आदेश लागू नहीं होगा। ऐसे संस्थान पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं संचालित करेंगे।

होला मोहल्ला क्यों है खास?

होला मोहल्ला सिख परंपरा का महत्वपूर्ण उत्सव है, जिसकी शुरुआत दशम पातशाह गुरु गोबिंद सिंह जी ने की थी। इस दौरान धार्मिक दीवान, कीर्तन, गतका प्रदर्शन और नगर कीर्तन आयोजित किए जाते हैं। विशेष रूप से Takht Sri Kesgarh Sahib में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में आमद होती है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
Fazilka में लूट गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार

Fazilka में लूट गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार

फाजिल्का: जिले में बढ़ती लूटपाट की घटनाओं के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी तेजधार हथियारों के साथ बड़ी वारदात की तैयारी में थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पंजपीर नगर की गली में रेड कर सभी को दबोच...

3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें समय, प्रभाव और किन राशियों पर पड़ेगा खास असर

3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें समय, प्रभाव और किन राशियों पर पड़ेगा खास असर

Chandra Grahan 2026: मार्च की 3 तारीख को साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ज्योतिष और धर्म की दृष्टि से चंद्र ग्रहण को महत्वपूर्ण घटना माना जाता है। इस दिन ग्रहों की स्थिति का असर कई राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों रूपों में देखने को मिल सकता है।...

Iran पर हमलों के बाद हवाई संकट, भारत से सैकड़ों अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

Iran पर हमलों के बाद हवाई संकट, भारत से सैकड़ों अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान पर अमेरिका-इजराइल हमलों के बाद कई देशों ने अपना हवाई क्षेत्र बंद या सीमित कर दिया है। इसका सीधा असर भारत से संचालित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पड़ा है। 28 फरवरी को भारतीय एयरलाइनों की करीब 410 उड़ानें रद्द हुईं, 1 मार्च को कम से कम...

Jalandhar-जंडूसिंघा रोड पर 20 फुट गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, लूट की आशंका

Jalandhar-जंडूसिंघा रोड पर 20 फुट गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, लूट की आशंका

जालंधर: जालंधर से जंडूसिंघा जाने वाली सड़क पर दर्दनाक हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। निर्माणाधीन पुल के लिए खोदे गए करीब 20 फुट गहरे गड्ढे में देर रात लगभग 11:30 बजे बाइक गिर गई। युवक कई घंटों तक गड्ढे में तड़पता रहा और मौके पर ही दम तोड़ दिया। सुबह पास की दुकान...

Postgraduate Institute of Medical Education and Research में अब बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, 2 मार्च से नई व्यवस्था लागू

Postgraduate Institute of Medical Education and Research में अब बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, 2 मार्च से नई व्यवस्था लागू

चंडीगढ़: शहर के प्रमुख सरकारी अस्पतालों की तर्ज पर अब पीजीआई ने भी अपने स्टाफ की हाजिरी बायोमेट्रिक सिस्टम से लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था सोमवार, 2 मार्च से लागू होगी। शुरुआत एडवांस्ड पीडियाट्रिक सेंटर (APC) से की जा रही है। पीजीआई प्रशासन के अनुसार यह कदम...

Get In Touch
close slider

Get In Touch