Punjab Police का बड़ा एक्शन, करोड़ों की हैरोईन बरामद

by | Jul 11, 2025 | Crime

Jul 11, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

नशे के खिलाफ जंग अभियान के तहत पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। जानकारी के मुताबिक, अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट ने 2 अलग-अलग मामलों में कुल 3 किलो 100 ग्राम हेरोइन बरामद कर 5 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पहला मामला में सीआईए अमृतसर टीम  दलविंदर सिंधु को गिरफ्तारा किया गया, जिसके पास से 1 किलो 12 ग्राम हेरोइन मिली। आगे की जांच में सुखदेव सिंह (उम्र 28)  को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 2 किलो हेरोइन मिली। जांच दौरान सामने आया है कि सुखदेव पहले खेतीबाड़ी करता था, लेकिन पाकिस्तान से सीधा संपर्क बनाकर नशे की तस्करी कर रहा था। पुलिस से बचने के लिए वह बार-बार अपना ठिकाना बदलता रहता था।

 

दूसरे मामले में, इस्लामाबाद थाना अंतर्गत मनप्रीत सिंह उर्फ ​​गोरा, अमृतपाल सिंह और हरपाल भाला को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 1 किलो 50 ग्राम हेरोइन और एक ऑल्टो कार भी बरामद की गई। मनप्रीत के मामा गोपाल सिंह राजस्थान निवासी का पाकिस्तान से ड्रग्स लिंक सामने आया है।  गोपाल सिंह पाकिस्तान से आने वाले ड्रग्स के लिए लोकेशन और निर्देश देता था और मनप्रीत व उसके साथी उन खेपों को प्राप्त करके आगे बढ़ाते थे। ये तीनों आरोपी तरनतारन के सीमावर्ती गांवों के निवासी हैं।

 

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि यह पूरा ऑपरेशन पंजाब सरकार के नशा मुक्ति अभियान के तहत चलाया गया और गोपाल सिंह व एक अन्य आरोपी की तलाश अभी जारी है। अब तक गिरफ्तार किए गए 5 आरोपियों में से ज़्यादातर के खिलाफ पहले कोई मामला दर्ज नहीं था, लेकिन वे लंबे समय से ड्रग्स तस्करी की गतिविधियों में शामिल थे। पुलिस ने आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियाँ होने की संभावना जताई है।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
E-20 पर केजरीवाल का बड़ा हमला: बोले- शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दो, कीमत ₹84 प्रति लीटर से कम करो

E-20 पर केजरीवाल का बड़ा हमला: बोले- शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दो, कीमत ₹84 प्रति लीटर से कम करो

ई-20 पेट्रोल को लेकर देश में छिड़ी बहस के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20' कार्यक्रम में उन्होंने सरकार से मांग की कि देश के हर पेट्रोल पंप पर...

पंजाब की महिलाओं के खातों में फिर पहुंचे ₹3000: 35.5 लाख लाभार्थियों को मिली किस्त, सरकार ने पूरा किया बड़ा वादा

पंजाब की महिलाओं के खातों में फिर पहुंचे ₹3000: 35.5 लाख लाभार्थियों को मिली किस्त, सरकार ने पूरा किया बड़ा वादा

पंजाब सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के बैंक खातों में वित्तीय सहायता राशि ट्रांसफर कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पठानकोट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान...

E-20 पर सियासत तेज: 2 लाख हस्ताक्षरों वाली याचिका लेकर 4 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास मार्च करेंगे केजरीवाल

E-20 पर सियासत तेज: 2 लाख हस्ताक्षरों वाली याचिका लेकर 4 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास मार्च करेंगे केजरीवाल

ई-20 पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार और आम आदमी पार्टी के बीच राजनीतिक टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि वह 4 अगस्त को ई-20 पेट्रोल के विरोध में देशभर से मिले 2 लाख से अधिक ऑनलाइन हस्ताक्षरों (पिटीशन) को...

कराची में गैंगवार की आहट! कुख्यात गैंगस्टर के भाई पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग

कराची में गैंगवार की आहट! कुख्यात गैंगस्टर के भाई पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग

पाकिस्तान के कराची शहर का लियारी इलाका एक बार फिर हिंसा की खबरों से दहल उठा। शुक्रवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने कुख्यात गैंगस्टर उजैर बलोच के भाई जुबैर बलोच पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में जुबैर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो राहगीर भी गोली लगने...

स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़

स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़

जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने स्पा सेंटर की आड़ में कथित तौर पर संचालित किए जा रहे देह व्यापार के एक नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए तीन महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है और मामले की जांच आगे बढ़ा दी गई है। गुप्त सूचना...

Get In Touch
close slider

Get In Touch