Kap”s Cafe पर हमले की ख़बर में बड़ा अपडेट, इस संगठन ने ली जिम्मेवारी

by | Jul 10, 2025 | Crime

Jul 10, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

भारत के मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा के कनाडा स्थित नए रेस्टोरेंट-कम-कैफे “Kap’s Cafe” पर हाल ही में हुई फायरिंग की घटना से जुड़ी एक और बड़ी और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, इस हमले की जिम्मेदारी अब आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनैशनल (BKI) से जुड़े मोस्ट वांटेड आतंकी हरजीत सिंह लाडी ने खुद ली है।

 

कौन है हरजीत सिंह लाडी?

हरजीत सिंह लाडी, बब्बर खालसा इंटरनैशनल (BKI) से जुड़ा एक खतरनाक और कुख्यात आतंकी है, जो लंबे समय से पंजाब पुलिस, NIA और अन्य एजेंसियों को वांटेड है। सूत्रों का कहना है कि वह कनाडा में रहते हुए आतंक फैलाने के लिए स्थानीय गैंगस्टरों और कट्टरपंथी नेटवर्क के साथ मिलकर काम कर रहा है। लाडी पर पहले भी कई संगीन मामलों में नाम सामने आ चुका है, जिनमें टारगेट किलिंग्स, धमकी भरे वीडियो और फंडिंग के आरोप शामिल हैं।

इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं थी, लेकिन हमले का मकसद साफ तौर पर धमकी देना और डर फैलाना माना जा रहा है। अब जब यह सामने आया है कि हमले के पीछे BKI का हाथ है, तो स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसियों की चिंता और अधिक बढ़ गई है।वहीं इस घटना के बाद कनाडा की लोकल पुलिस ने जांच को और तेज कर दिया है। वहीं भारत में केंद्रीय खुफिया एजेंसियां और पंजाब पुलिस भी इस मामले में सतर्क हो गई हैं।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
E-20 पर केजरीवाल का बड़ा हमला: बोले- शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दो, कीमत ₹84 प्रति लीटर से कम करो

E-20 पर केजरीवाल का बड़ा हमला: बोले- शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दो, कीमत ₹84 प्रति लीटर से कम करो

ई-20 पेट्रोल को लेकर देश में छिड़ी बहस के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20' कार्यक्रम में उन्होंने सरकार से मांग की कि देश के हर पेट्रोल पंप पर...

पंजाब की महिलाओं के खातों में फिर पहुंचे ₹3000: 35.5 लाख लाभार्थियों को मिली किस्त, सरकार ने पूरा किया बड़ा वादा

पंजाब की महिलाओं के खातों में फिर पहुंचे ₹3000: 35.5 लाख लाभार्थियों को मिली किस्त, सरकार ने पूरा किया बड़ा वादा

पंजाब सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के बैंक खातों में वित्तीय सहायता राशि ट्रांसफर कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पठानकोट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान...

E-20 पर सियासत तेज: 2 लाख हस्ताक्षरों वाली याचिका लेकर 4 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास मार्च करेंगे केजरीवाल

E-20 पर सियासत तेज: 2 लाख हस्ताक्षरों वाली याचिका लेकर 4 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास मार्च करेंगे केजरीवाल

ई-20 पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार और आम आदमी पार्टी के बीच राजनीतिक टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि वह 4 अगस्त को ई-20 पेट्रोल के विरोध में देशभर से मिले 2 लाख से अधिक ऑनलाइन हस्ताक्षरों (पिटीशन) को...

कराची में गैंगवार की आहट! कुख्यात गैंगस्टर के भाई पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग

कराची में गैंगवार की आहट! कुख्यात गैंगस्टर के भाई पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग

पाकिस्तान के कराची शहर का लियारी इलाका एक बार फिर हिंसा की खबरों से दहल उठा। शुक्रवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने कुख्यात गैंगस्टर उजैर बलोच के भाई जुबैर बलोच पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में जुबैर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो राहगीर भी गोली लगने...

स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़

स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़

जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने स्पा सेंटर की आड़ में कथित तौर पर संचालित किए जा रहे देह व्यापार के एक नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए तीन महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है और मामले की जांच आगे बढ़ा दी गई है। गुप्त सूचना...

Get In Touch
close slider

Get In Touch