आदमपुर-हिंडन फ्लाइट्स 3 सितम्बर तक रद्द, स्टार एयर के फैसले से यात्रियों में निराशा

by | Aug 30, 2025 | International

Aug 30, 2025 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

आदमपुर एयरपोर्ट से गाजियाबाद (हिंडन) के लिए चलने वाली स्टार एयर की सभी उड़ानें 3 सितम्बर तक रद्द कर दी गई हैं। अचानक फ्लाइट्स बंद होने से यात्रियों में निराशा और नाराजगी देखने को मिल रही है।

यह एयरपोर्ट जालंधर और दोआबा क्षेत्र के लोगों के लिए दिल्ली और एनसीआर तक पहुंचने का एक आसान साधन बन गया था। लेकिन लगातार कैंसिलेशन से लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं।

यात्रियों का कहना है कि उन्हें पहले से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। कई यात्रियों को अब मजबूरी में चंडीगढ़ या अमृतसर से उड़ानें लेनी पड़ रही हैं, जिससे उनका समय और खर्च दोनों बढ़ गए हैं।

जालंधर से दिल्ली कामकाज के लिए जाने वाले एक यात्री ने बताया, “आदमपुर एयरपोर्ट हमारे लिए बहुत सुविधाजनक था। अब बार-बार फ्लाइट रद्द होने से हमें सड़क मार्ग या अन्य शहरों से हवाई यात्रा करनी पड़ रही है। इससे परेशानी दोगुनी हो गई है।”

यात्रियों ने एयरलाइन से मांग की है कि जल्द से जल्द सेवाएं बहाल की जाएं और शैड्यूल को स्थिर बनाया जाए, ताकि बार-बार की असुविधा से छुटकारा मिल सके।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
पंजाब-दिल्ली रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से ई-मेल

पंजाब-दिल्ली रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से ई-मेल

पंजाब में एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। आतंकी संगठन खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से रेलवे विभाग को ई-मेल भेजकर पंजाब-दिल्ली रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद रेलवे प्रशासन और पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।...

जालंधर के उद्योगपति ईरान-इजराइल युद्ध के बीच फंसे, दोहा-दुबई से सुरक्षित भारत लौटे

जालंधर के उद्योगपति ईरान-इजराइल युद्ध के बीच फंसे, दोहा-दुबई से सुरक्षित भारत लौटे

जालंधर: ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते युद्ध के बीच विदेश में फंसे जालंधर के उद्योगपतियों के परिवारों ने राहत की सांस ली है। जालंधर के कई उद्योगपति, जो जर्मनी में आयोजित होने वाली एक बड़ी हैंड-टूल प्रदर्शनी में भाग लेने जा रहे थे, युद्ध के कारण बीच रास्ते में ही दोहा और...

पंजाब में दिनदहाड़े फायरिंग: नवांशहर के अस्पताल पर बदमाशों ने चलाई गोलियां

पंजाब में दिनदहाड़े फायरिंग: नवांशहर के अस्पताल पर बदमाशों ने चलाई गोलियां

पंजाब के नवांशहर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां अज्ञात हमलावरों ने एक अस्पताल को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। यह घटना बंगा के मुकंदपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में हुई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बदमाशों ने अस्पताल के...

खाड़ी में बढ़ते तनाव का असर: कच्चा तेल 92 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, भारत में महंगाई बढ़ने की आशंका

खाड़ी में बढ़ते तनाव का असर: कच्चा तेल 92 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, भारत में महंगाई बढ़ने की आशंका

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी साफ दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है और यह बढ़कर करीब 92 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। तेल की कीमतों में इस...

Get In Touch
close slider

Get In Touch