आठवीं फेल नटवार लाल ने ज़ाली मेल के जरिए मांगी सुरक्षा, शक होने पर की जांच तो मामला आया सामने

by | May 14, 2021 | States

May 14, 2021 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

जालंधर : जिला जालंधर की देहाती पुलिस ने एक आठवीं फेल जालसाज़ को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिसकी पहचान गजराज गुज्जर को के तौर पर हुई है। जोकि खुद को VIP बता कर पुलिस से सुरक्षा ले रहा था। जालंधर देहाती की गोराया पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी गज़राज़ गुज्जर पंजाब से पहले उत्तर प्रदेश, हरियाणा व राजस्थान में पुलिस को धोखा देकर पुलिस सिक्योरिटी व VIP मेहमान नवाजी का आनंद उठाता रहा है। जिसके बाद अब वो पंजाब में भी यह तरीका अपनाने ज़ा रहा था लेकिन जालंधर देहाती की होशियार पुलिस के सामने उक्त नटवरलाल की नौसरबाज़ी नही चल सकी।

 

गोराया के मशहूर होटल में ठहरना था आरोपी ने , रात रूकने का भी भेज़ा था टूर प्रोग्राम

 

फिल्लौर के एसीपी सोहिल कासिम मीर ने बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से गुज्जर ने अपना रूट प्रो्ग्राम गोराया के होटल स्टेला में रूकने का भेज़ा हुआ था जहां पर उसके नाम से कमरा भी गुक था। इसके साथ ही गुज्जर ने अपने आप को युवा मंच हिंदू परिषद का राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारत सरकार के राशन वितरण और सलाहकार समिति का पूर्व सदस्य बता कर गोराया के उक्त होटल में रात रूकने का प्रोग्राम बनाया हुआ था। लेकिन जब सुरक्षा की जांच करने के लिए थाना मुखी गोराया उक्त स्थान पर पहुंचे तो उनको शक हुआ तो उन्होंने मामला आला अधिकारियों के ध्यान में लाया। जिसके बाद पूछताछ में गुज्जर ने कहा कि वह साउथ दिल्ली डॉक्टर अंबेडकर नगर के खानपुर गांव का रहने वाला है। वह राष्ट्रीय युवा मंच हिंदू परिषद का प्रेजिडेंट है।

 

 

वीआईपी होने का नही दिखा पाया कोई पुख्ता सबूत

 

शक होने के बाद जब गोराया थाना प्रभारी ने उक्त नटवर लाल से उसका पहचान पत्र दिखाने को कहा तो वो कोई वीआईपी पहचान पत्र न दिखा सका। इसके साथ ही ना तो वो कोई सिक्योरिटी की परमिशन दिखा पाया जबकि गुज्जर ने कहा था कि उसको सुप्रीम कोर्ट व दिल्ली हाईकोर्ट से VIP सिक्योरिटी मिली हुई है। इतना ही नही जिस फॉर्च्यूनर गाड़ी नंबर UP14BQ-0100 में वीआईपी नटवर लाल पंजाब आया था उसके भी कोई दस्तावेज़ वो दिखा नहीं पाया।

 

इन धारायों के तहत हुआ मामला दर्ज

 

गोराया  पुलिस ने ज़ाली वीआईपी नटवर लाल के खिलाफ IPC की धारा 419, 420, 465,467,468,471 और IT एक्ट की धारा 88 (D) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

 

2015 से कर रहा फ्रॉड, UP, हरियाणा व राजस्थान से भी लेता था सिक्योरिटी

गजराज सिंह गुज्जर से पूछताछ में पता चला है कि वह साल 2015 से इसी तरह फ्रॉड कर सरकारी सिक्योरिटी लेता रहा है। अब तक वह उत्तर प्रदेश, हरियाणा व राजस्थान में ऐसा कर चुका है। अब पंजाब में भी फर्जी VIP बन सिक्योरिटी लेना चाहता था। वहीं सूत्रों से मिली ज़ानकारी के अनुसार सामने आया है कि गजराज गुज्जर को 10 महीने पहले राजस्थान के भरतपुर में पकड़ा गया था। तब वहां SP, कलेक्टर व DGP को मेल भेजकर उसने सिक्योरिटी मांगी थी। मेल में गलतियां देख पुलिस को शक हुआ और सिक्योरिटी देने के नाम पर उसे UP बॉर्डर से पकड़ लिया गया था। तब यह भी पता चला था कि उसने इस काम के लिए अपना PA रखा हुआ था।

 

गोराया पुलिस की पकड़ में आने के बाद हुआ बीमार करवाया गया हस्पताल में दाखिल

 

अपने आप को वीआईपी बताकर पुलिस से सुरक्षा की मांग करने वाले नटवर लाल यानि की गज़राज गुज्जर की हालत पुलिस हिरासत में एक रात रहने के बाद ही बिगड़ गई जिसके बाद गोराया पुलिस द्वारा उसे गोराया के एक नज़दीकी हस्पताल में दाखिल करवाया गया जिसके बाद बताया जा रहा है हालत खराब होते देख उसे जालंधर के हस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया ।

 

आखिर क्यों आया था नौसरबाज़ गोराया और किसके साथ की थी मुलाकात

 

गोराया पुलिस द्वारा पकड़ा गया उक्त ज़ाली वीआईपी गज़राज़ गुज्जर का गोराया आने का राज़ पकड़े ज़ाने के बाद भी राज़ ही बना हुआ है कि आखिर वो दिल्ली से गोराया कैसे और किसके पास आया, वहीं चर्चा का बाज़ार गर्म है कि उक्त नटवार लाल गोराया में एक रईसज़ादे के घर पर भी गया था लेकिन उस बात को फिलहाल दबाया ज़ा रहा है।

 

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
डिक्री के जुए के जाल में फंसा मोबाइल दुकानदार, 75 हजार रुपये और दो सोने की अंगूठियां गंवाई

डिक्री के जुए के जाल में फंसा मोबाइल दुकानदार, 75 हजार रुपये और दो सोने की अंगूठियां गंवाई

पंजाब के खरड़ क्षेत्र में डिक्री के नाम पर खेले जाने वाले ठगी के खेल का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गांव संते माजरा में मोबाइल की दुकान चलाने वाले एक दुकानदार को शातिर ठगों ने जुए के नाम पर अपने जाल में फंसाकर 75 हजार रुपये और दो सोने की अंगूठियों से हाथ धोना...

अमृतसर पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़

अमृतसर पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़

अमृतसर। पंजाब में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7...

बटाला में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

बटाला में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

पंजाब के बटाला में पुलिस और अमन अंडा गैंग के एक आरोपी के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, हथियार बरामद कराने के लिए ले जाए जा रहे आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर...

लुधियाना हाईवे पर बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ट्राले ने फॉर्च्यूनर को मारी जोरदार टक्कर

लुधियाना हाईवे पर बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ट्राले ने फॉर्च्यूनर को मारी जोरदार टक्कर

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना स्थित नेशनल हाईवे पर लाडोवाल चौक में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्राले ने आगे चल रही एक फॉर्च्यूनर एसयूवी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी में सवार एक ही परिवार के कई सदस्य घायल हो गए, जबकि ट्राला...

पंजाब में महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुई पहली किस्त, जानें किसे मिले कितने रुपये

पंजाब में महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुई पहली किस्त, जानें किसे मिले कितने रुपये

पंजाब सरकार ने महिलाओं से किए गए चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 18 वर्ष से अधिक आयु की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में पहली किस्त की राशि ट्रांसफर करनी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को अपने गृह जिले संगरूर के धूरी से योजना की...

Get In Touch
close slider

Get In Touch