आतंकी पन्नू की भारत को धमकी निज्जर की हत्या के विरोध में 8 तारीख को विदेशों में भारतीय दूतावास घेरने की घोषणा

by | Jul 2, 2023 | Political

Jul 2, 2023 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

विदेश में छिप कर बैठे आतंकी सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर भारत को धमकी दी है। कुछ दिन शांत बैठने के बाद आतंकी पन्नू ने अपना एक और वीडियो रिलीज किया है। जिसमें वह कनाडा में मारे गए आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के विरोध में 8 जुलाई को विश्व भर में भारतीय दूतावासों के बाहर रैलियां करने जा रहा है।

कनाडा में बीते दिनों मारा गया आतंकी हरदीप निज्जर SFJ में अहम पदाधिकारी था और कनाडा में SFJ की गतिविधियों को देख रहा था। निज्जर की हत्या के बाद आतंकी पन्नू को भारी नुकसान हुआ है। आतंकी पन्नू मारे गए निज्जर की हत्या का जिम्मेदार भारतीय खुफिया एजेंसियों को ठहरा रहा है। जिसके बाद से ही पन्नू बार-बार भारत के लिए अपशब्द बोल रहा है और मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को धमकियां दे रहा है।

 

 

अब जारी वीडियो में आतंकी पन्नू ने 8 जुलाई को विभिन्न देशों कनाडा, अमेरिका, आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और यूरोपियन देशों में भारतीय दूतावासों के बाहर प्रदर्शन करने की घोषणा की है। इतना ही नहीं, पन्नू ने इन रैलियों को ‘किल भारत’ नाम दिया है। जिसमें 21-21 सिखों का जत्था भारतीय दूतावासों के बाहर प्रदर्शन करेगा और तिरंगे का अपमान भी करेगा।

 

18 जून को हुआ था आतंकी निज्जर का कत्ल

भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के बाद आतंकी हरदीप निज्जर विदेश भाग गया था। जिसके लिए उसने फेक पासपोर्ट का भी सहारा लिया। आतंकी हरदीप सिंह निज्जर कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित सरी में गुरु नानक गुरुद्वारे का प्रधान बन बैठा। इसी गुरुद्वारे के बाहर पार्किंग में 18 जून को दो अज्ञात बाइक सवारों ने हरदीप सिंह निज्जर को गोलियां मार दी थी।

 

 

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
भगवंत मान सरकार का बड़ा एक्शन: विदेश से गैंगस्टरों की वापसी तेज, ‘वॉर ऑन गैंगस्टर्स’ अभियान से अपराध पर सख्त वार

भगवंत मान सरकार का बड़ा एक्शन: विदेश से गैंगस्टरों की वापसी तेज, ‘वॉर ऑन गैंगस्टर्स’ अभियान से अपराध पर सख्त वार

पंजाब सरकार ने संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा संदेश दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार दुनिया भर में छिपे अपराधियों को ट्रैक कर वापस लाने के लिए केंद्र के गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के साथ लगातार तालमेल...

वृंदावन में यमुना नदी में स्टीमर पलटा, 10 श्रद्धालुओं की मौत, कई लापता

वृंदावन में यमुना नदी में स्टीमर पलटा, 10 श्रद्धालुओं की मौत, कई लापता

मथुरा/वृंदावन: उत्तर प्रदेश के वृंदावन में यमुना नदी में बड़ा हादसा सामने आया है, जहां श्रद्धालुओं से भरा एक स्टीमर अचानक पलट गया। यह दुर्घटना श्रृंगार घाट के पास हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार गूंज उठी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्टीमर में करीब 25...

अटारी बॉर्डर पर रुके सिख श्रद्धालु, विसाखी के लिए पाकिस्तान जाने में आई बाधा

अटारी बॉर्डर पर रुके सिख श्रद्धालु, विसाखी के लिए पाकिस्तान जाने में आई बाधा

विसाखी के मौके पर पाकिस्तान के गुरुद्वारों में दर्शन के लिए रवाना हुए सिख श्रद्धालुओं को अटारी-वाघा बॉर्डर पर उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा, जब सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कुछ श्रद्धालुओं को आगे जाने से रोक दिया। अधिकारियों के मुताबिक, जिन श्रद्धालुओं को रोका गया,...

ISI जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़: पंजाब-दिल्ली से 11 गिरफ्तार, CCTV से भेजी जा रही थी लाइव फीड

ISI जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़: पंजाब-दिल्ली से 11 गिरफ्तार, CCTV से भेजी जा रही थी लाइव फीड

चंडीगढ़/नई दिल्ली: भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए ISI से जुड़े 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला बेहद संवेदनशील माना जा रहा है, क्योंकि आरोपियों द्वारा पहली बार देश के सैन्य और बीएसएफ ठिकानों की लाइव CCTV फुटेज...

: ‘केटामाइन क्वीन’ जसवीन संघा को 15 साल की सजा, हॉलीवुड ड्रग केस में बड़ा फैसला

: ‘केटामाइन क्वीन’ जसवीन संघा को 15 साल की सजा, हॉलीवुड ड्रग केस में बड़ा फैसला

अमेरिका में ‘केटामाइन क्वीन’ के नाम से चर्चित पंजाबी मूल की जसवीन संघा को ड्रग तस्करी और हॉलीवुड अभिनेता मैथ्यू पेरी की मौत से जुड़े मामले में 15 साल की सजा सुनाई गई है। लॉस एंजेलिस की फेडरल कोर्ट ने 8 अप्रैल को यह फैसला सुनाया। जज शेरिलिन पीस गार्नेट ने कहा कि जसवीन...

Get In Touch
close slider

Get In Touch